जशपुर में बिजली गिरने से मजदूर की मौत:रायगढ़ में बिलासपुर जलाशय का गेट टूटने से NH-खेत में भरा पानी

Updated on 21-03-2026 02:55 PM
रायपुर, जशपुर जिले के दुलदुला में बिजली गिरने से मजदूर सनऊ राम (51) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय रेखा घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। सनऊ अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में मजदूरी के लिए आया था और अस्थायी मकान में रह रहा था। वह मूल रूप से सक्ती जिले के ग्राम डोमा का निवासी था।

वहीं दूसरी ओर रायगढ़ में बिलासपुर जलाशय का गेट टूटने से पानी NH और पास के खेतों में फैल गया जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुईं। प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर पानी का बहाव रोकने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सिंचाई के लिए गेट खोला था, जबकि लंबे समय से गेट की मरम्मत और देखभाल नहीं होने के कारण उसकी खराब हालत भी इस घटना की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

बता दें कि प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

अगले 48 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ।

तीन मौसमी सिस्टम एक्टिव

  • मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश में समुद्र तल से 0.9 किमी की उंचाई पर हवा का गोल घेरा नमी वाली हवाओं को अपनी ओर खींच रहा है।
  • द्रोणिका रेखा (Trough Line) मध्य प्रदेश के इस चक्रवाती घेरे से लेकर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ तक फैली हुई है। यह रेखा छत्तीसगढ़ के पश्चिमी बॉर्डर के पास है और हवाओं में अस्थिरता पैदा कर रही है।
  • आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात तटीय क्षेत्रों में 3.1 किमी की उंचाई पर बना हुआ है। यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से भारी नमी छत्तीसगढ़ की ओर धकेल रहा है।

इन तीनों सिस्टम का छत्तीसगढ़ में अगले 24-48 घंटों में असर दिखेगा

नमी और बादलों का जमाव: आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के सिस्टम की वजह से राज्य में लगातार नमी आ रही है। इससे मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ (रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग) में बादल छाए रहेंगे।

गरज-चमक के साथ बारिश (Thunderstorms): जमीन का तापमान लगभग 36 डिग्री है और ऊपर से ठंडी नमी वाली हवाएं आ रही हैं, जिससे तेज हवाओं और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है।

ओलावृष्टि की संभावना: हवाओं के टकराव (Convergence) के कारण कुछ क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं, खासकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे इलाकों में।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…