जनभागीदारी, सजगता और सभी के प्रयास से कोरिया होगा स्वच्छ कोरिया : कलेक्टर

Updated on 10-09-2024 12:39 PM

बैकुण्ठपुर । कोरिया जिले में आगामी 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता की अलग जगाने के लिए स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता का संकल्प लेकर व्यापक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का समापन आगामी 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के साथ होगा। इसके लिए कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक कोरिया वासी की जनभागीदारी नितांत आवश्यक है। इसके लिए सभी को जागरूक करने के साथ ही समेकित प्रयास से हम कोरिया को एक हरित कोरिया सुंदर कोरिया बनाएंगे।

कलेक्टर ने आगामी 14 सितंबर से आरंभ हो रहे स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने की अपील की है। इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप इस अभियान की सफलता के लिए विभागवार गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता के तहत कोरिया जिले में विद्यालयों, महाविद्यालयों,शासकीय परिसरों के साथ ही पूरे जिले के प्रत्येक कार्यालय, भवनों आदि को इस अभियान के तहत स्वच्छतापूर्ण परिसर में बदलने का कार्य किया जाएगा। उन्होने आगे बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ज्यादातर रिक्त स्थानों पर पौधरोपण, उनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को स्वच्छता स्वभाव में लाने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जीरो वेस्ट मैनेजमेंट और कचरे से उपयोगी वस्तुएं बना लेने के लिए जागरूकता हेतु सामुदायिक प्रदर्शन आदि शामिल किए गए हैं।


जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है और इसे दैनिक जीवन में लाने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीणों को विशेष तौर पर जागरूक करने के लिए नुक्कड नाटक, चौपाल आदि आयोजित किए जाएंगे। ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन करने के लिए व्यापक जनजागरूकता गतिविधि की जाएंगी। इसके लिए स्वच्छता संवाद, बच्चों की सहभागिता से रैली, दौड़ दीवार लेखन और अलग अलग तरह के प्रचार-प्रसार का माध्यम लिया जाएगा। उन्होने बताया कि ष्शहरी क्षेत्रों में कचरे से पटे स्थानों का चिन्हांकन कर वहां स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी स्थानीय नागरिकों के बीच संवाद किया जाएगा। साथ ही कचरे के उत्पादन को रिड्यूस, रियूज ओर रिसाइकल के सिद्धांत पर कम से कमतर करने का प्रयास होगा। उन्होने इस अभियान से जुड़कर प्रत्येक नागरिक को अपने स्वभाव में स्वच्छता लाने की अपील करते हुए जनभागीदारी का आवाहन भी किया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…