लव जेहाद रोकने को महाराष्ट्र में बदला जाए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून, किरीट सोमैया की फडणवीस से मांग
Updated on
21-02-2026 12:23 PM
मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने राज्य में लव जेहाद रोकने के लिए विवाह पंजीकरण कानून में बदलाव की मांग की है। सोमैया ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा। सोमैया ने मांग की है कि गुजरात की तर्ज पर ही महाराष्ट्र में भी कानून बदला जाए। गौरतलब हो किगुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण में माता-पिता को शामिल करने के फैसला किया है। मोटो तौर पर कोई दो व्यस्क अगर शादी करना चाहते हैं तो उनका विवाह पंजीकरण तभी होगा जब इसमें माता-पिता की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने धोखाधड़ी से शादी और लव जेहाद पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है। शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने विधानसभा में नियम-44 के तहत राज्य सरकार के फैसले से सदन को अवगत कराया था।
पत्र में किरीट सोमैया ने क्या लिखा? बीजेपी नेता डॉ. किरीट सोमैया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में कहा है कि लव जिहाद के मामलों में 'लड़कियों' की सुरक्षा के लिए एक्ट/नियमों में बदलाव किया जाए। उन्होंने आगे लिखा है कि अंतर-धार्मिक विवाह रजिस्ट्रेशन में माता-पिता को जानकारी देना जरूरी है। किरीट सोमैया ने लिखा है कि गुजरात सरकार ने लव जिहाद के मामलों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए नियम बनाने की पहल की है। पिछले कुछ सालों में हम देख रहे हैं कि कई लव जिहाद मामलों में मुस्लिम लड़के माता-पिता के सपोर्ट से 14 से 18 साल की लड़कियों को बहला-फुसला रहे हैं।
मुस्लिम लड़काें ने दिया धोखा किरीट सोमैया ने पत्र में आगे लिखा है कि जैसे ही लड़कियां 18 साल की हो जाती हैं, ऐसे मुस्लिम लड़के लड़की को ले जाते हैं और शादी करके उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और कुछ हिस्सों में ले जाते हैं। मैंने महाराष्ट्र में ऐसी कई घटनाएं देखी हैं जहां मुस्लिम लड़कों ने एक तरह से हिंदू लड़कियों को धोखा दिया है। गुजरात सरकार ने ऐसी लड़कियों को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाए हैं। इस तरह के लव जिहाद मैरिज रजिस्ट्रेशन से पहले लड़कियों के माता-पिता को जानकारी देना जरूरी कर दिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार से रिक्वेस्ट करूंगा कि वह युवा हिंदू लड़कियों को बचाने के लिए इस तरह के नियमों पर विचार करे। किरीट सोमैया लंबे समय से महाराष्ट्र में लव जेहाद के खिलाफ लड़ाई छेड़े हुए हैं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…