केजरीवाल की भगत सिंह-अंबेडकर के साथ तस्वीर, विवाद बढ़ा बीजेपी ने इसे अफसोसजनक बताया

Updated on 05-04-2024 12:55 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने गुरुवार को एक और वीडियो मैसेज जारी किया। हालांकि इस बार वीडियो के बैकग्राउंड में अरविंद की तस्वीर देखकर विवाद खड़ा हो गया। दिल्ली सीएम की फोटो भगत सिंह और बीआर अंबेडकर के साथ लगी थी।

इस पर बीजेपी ने आपत्ति जताई। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने X पर लिखा, भगत सिंह जी और बाबा साहेब अंबेडकर जी के बीच एक कट्टर भ्रष्ट अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाना बेहद अफसोसजनक है। पहले पति कैमरे के सामने झूठ बोलते थे। अब जब वो जेल में हैं तो उनकी पत्नी झूठ बोल रही है। जनता आप के बहकावे में नहीं आने वाली है।

उधर आप नेता आतिशी ने कहा, केजरीवाल आज बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर इस बात का सबूत है।

आतिशी बोली- बीजेपी के खिलाफ संघर्ष, आजादी की लड़ाई से कम नहीं
आतिशी ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने झूठे आरोप में गिरफ्तार किया है। यह हमें याद दिलाने के लिए है कि आज भाजपा के खिलाफ जो संघर्ष चल रहा है, वह किसी आजादी की लड़ाई से कम नहीं है। एक समय था जब देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करती थी आज केजरीवाल भी वही कर रहे हैं।

सुनीता ने पढ़ा अरविंद केजरीवाल का मैसेज
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली CM का मैसेज पढ़ते हुए कहा, सिर्फ इसलिए कि मैं जेल में हूं, दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक विधायक को हर दिन अपने क्षेत्र का दौरा करना चाहिए और लोगों की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए और उनका समाधान करना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा है, मैं सिर्फ उनकी सरकारी समस्याओं को हल करने की बात नहीं कर रहा हूं। हमें अन्य समस्याओं को भी हल करना चाहिए। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। मेरी वजह से किसी को दुखी नहीं होना चाहिए। भगवान उन सभी को आशीर्वाद दें। जय हिंद।

आतिशी ने बीजेपी पर केजरीवाल की तस्वीर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, बीजेपी ने दिल्ली भर में कई आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाए हैं, कुछ जगहों पर उन्होंने CM अरविंद केजरीवाल की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया है। हमने 6 दिन पहले इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी लेकिन आश्चर्य की बात है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज हम होर्डिंग के मुद्दे पर सीईओ दिल्ली से मिले और आश्वासन मिला, लेकिन फिर भी, अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो हम समय मांगेंगे। यहां तक ​​कि इलेक्शन कमीशन भी विपक्षी नेताओं को मिलने का समय नहीं देता है, यह लोकसभा चुनाव कई वजहों से ऐतिहासिक बन रहा है।\

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…