290 जोड़ों की शादी का साक्षी बनेगा कवर्धा, डिप्टी सीएम शर्मा देंगे आशीर्वाद

Updated on 02-03-2024 06:30 PM

कवर्धा। कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में 3 मार्च को राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कबीरधाम जिले के 290 नवदंप्त जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल होंगे और नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के हितग्राही वर और कन्या पक्ष तथा उनके निकटतम संबंधियों को उनके निवास स्थल से विवाह स्थल, कवर्धा में वर और वधु पक्ष को ठहराने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वर पक्ष को पुरानी मंडी स्थल में ठहराया जाएगा। इसी प्रकार कन्या पक्ष को वीर सावरकर भवन और अंबेडकर भवन में ठहराया जाएगा। पुरानी मंडी, गांधी मैदान से वर पक्ष का सामुहिक बारात निकाली जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि रविवार को 290 नव जोड़ो का विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें कवर्धा परियोजना से 19, दशरंगपुर से 13, पंडरिया से 30, कुण्डा से 30, कूकदूर से 42, बोड़ला से 28, चिल्फी से 57, तरेगांव जंगल से 61, सहसपुर लोहारा से 10 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा।  

सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि पुराना मंडी कवर्धा से बारात प्रस्थान होगा। भारत माता चौक में परगौनी कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात सरदार पटेल मैदान में नव जोडों का विधि विधान से सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी जोरों पर है। उन्होंने बताया कि कवर्धा नगर वासियों को सामूहिक विवाह में सम्मिलित होकर सफल बनाने अपील की गई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…