जम्मू-जुवेनाइल सेंटर से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार

Updated on 17-02-2026 12:18 PM
जम्मू, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम 2 पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 नाबिलग फरार हुए थे। इस मामले में पुलिस विभाग ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

नाबालिगों के सेंटर से फरार होने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। 22 सेकेंड के वीडियों में नजर आ रहा है कि शाम करीब 5.15 बजे दो नाबालिग झगड़ा कर रहे हैं। सेंटर के दो कर्मचारी पास ही खड़े उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी पीछे से कैप लगाए नाबालिग आता है और कर्मचारी के सिर पर फायर कर देता है।

फायर होते ही दोनों कर्मचारी पीछे हटते हैं। इसमें नाबालिग फिर से गन लोड करता है और दूसरा फायर करने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होता। इसके बाद टोपी पहना लड़का और सफेद जैकेट पहना लड़का कर्मचारियों पर हमला कर देते हैं। इसके बाद तीन नाबालिग सेंटर से भाग निकलते हैं।

एक फरार आरोपी की मां भी लापता

जुवेनाइल होम से फरार हुए तीन कैदियों में से एक की मां भी लापता हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गायब होने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

महिला के लापता होने की परिस्थितियां संदिग्ध मानी जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि महिला की गायब होना हाल की जेल फरारी से जुड़ी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी

पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीम की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है।

जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। नागरिकों से जानकारी देने का अनुरोध किया है।

कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे

इधर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…