PM मोदी के दौरे से पहले भारतीय तिरंगे के रंग में नहाई इजरायली संसद, विपक्षी नेता ने की भारत की तारीफ

Updated on 25-02-2026 12:16 PM
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की नेसेट (संसद) को भारतीय तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। इजरायली संसद के स्पीकर आमिर ओहाना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय तिरंगे में नहाए संसद भवन की तस्वीर शेयर की है। प्रधानमंत्री मोदी आज 25 फरवरी से इजरायल का दो दिवसीय राजकीय दौरा शुरू कर रहे हैं। पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है, जो 9 साल बाद हो रहा है। इस दौरे का उद्देश्य रक्षा और व्यापार संबंधों को और गहरा करना है।इसके पहले पीएम मोदी ने 2017 में इजरायल का ऐतिहासिक दौरा किया था, जिसमें रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। यह किसी प्रधानमंत्री का पहला इजरायल दौरा था। दोनों देश वर्षों से भरोसेमंद पार्टनर रहे हैं और यह मुश्किल समय में साबित हुआ है।

पीएम मोदी का इजरायल में कार्यक्रम

  • रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पीएम मोदी के इजरायल पहुंचने पर बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे। दोनों नेताओं के बीच वन-टू-वन बैठक होगी।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी यरुशलम जाएंगे, जहां नेसेट को संबोधित करेंगे। यह एक बहुत कम मिलने वाला सम्मान है, जो कुछ खास ग्लोबल नेताओं को ही हासिल होता है।
  • यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायल के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के सम्मान में नेतन्याहू एक प्राइवेट डिनर का आयोजन कर रहे हैं।
  • गुरुवार को पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मिलेंगे। इसके पहले वह होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए वाशेम मेमोरियल सेंटर जाएंगे।
  • पीएम मोदी के दौरे पर कई समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एग्रीमेंट के हिस्से के दौर पर एक सीक्रेस मैकेनिज्म बनाया जाएगा, जिससे कई नई कैटेगरी खुलेंगी, जो अब तक उपलब्ध नहीं है।

विपक्षी नेता ने की भारत की तारीफ

इजरायल में विपक्षी नेता याइर लैपिड ने पीएम मोदी के दौरे का स्वागत किया है और भारत के साथ संबंधों की तारीफ की है। लैपिड ने एक्स पर लिखा, 'सारा इज़राइल कल प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। वह इज़राइल के सच्चे मित्र हैं। इज़राइल और भारत के बीच का संबंध केवल एक रणनीतिक संबंध नहीं है, बल्कि राष्ट्रों के बीच गहरी मित्रता का बंधन है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…