इजरायल ने 2026 के रक्षा बजट में की भारी बढ़ोतरी, गाजा युद्ध रुकने के बावजूद बढ़ाया खर्च, क्या नई लड़ाई का डर!

Updated on 06-12-2025 12:31 PM
तेल अवीव: इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार की कैबिनेट ने अगले साल यानी 2026 का बजट पास कर दिया है। बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी रकम रखी गई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया है कि डिफेंस के लिए 112 बिलियन शेकेल (इजरायली करेंसी) रखा गया है। यह इजरायल सरकार की अपनी सेना और हथियारों पर खर्च बढ़ाने के इरादे को दिखाता है। इससे आने वाले वक्त में नई लड़ाई का अंदेशा पैदा होता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली कैबिनेट के 2026 के लिए मंजूर किए गए बजट में रक्षा पर 112 अरब शेकेल (35 अरब डॉलर) का प्रावधान है, जो पहले के 90 अरब शेकेल के प्रस्ताव से काफी ज्यादा है। इस बजट को अब संसद में वोटिंग के लिए रखा जाएगा। हालांकि सरकार में मतभेदों के चलते इसे मंजूरी दिलाना नेतन्याहू के लिए आसान नहीं होगा। अगर बजट मार्च तक पास नहीं होता है तो चुनाव कराने पड़ेंगे।

इजरायल में अंदरुनी कलह

इजरायली कैबिनेट का रक्षा बजट पर यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इजरायल की सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टियों और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी पार्टियों में गाजा युद्धविराम पर मतभेद चल रहे हैं। ये पार्टियां चाहती हैं कि यहूदी धार्मिक छात्रों को सेना की अनिवार्य सेवा से छूट मिले। इस पर फिलहाल सरकार सहमत होती नजर नहीं आ रही है।इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के बजट में बढ़ोतरी की वजह स्पष्ट है। उन्होंने कहा, 'हम IDF को मजबूत करने और सैनिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं। हम रिजर्व सैनिकों पर बोझ कम करेंगे ताकि हर मोर्चे पर इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।'

वित्त मंत्री ने क्या कहा है

इजरायल के लिए दो साल तक चला गाजा युद्ध काफी महंगा साबित हुआ है। बीते साल 2024 में फिलिस्तीनी गुट हमास और लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के साथ सैन्य संघर्षों पर इजरायल ने 31 अरब डॉलर खर्च किए थे। फिलहाल इजरायल का दोनों के साथ युद्धविराम समझौता हो चुका है।
इजरायली वित्त मंत्री बेजल स्मोट्रिच की ओर से कहा गया है कि 2026 के लिए रक्षा बजट 2023 की तुलना में 47 अरब शेकेल ज़्यादा है। गाजा में युद्ध शुरू होने से ठीक पहले 2023 में रक्षा बजट कम था। हम इस साल सेना को मजबूत करने के लिए भारी बजट आवंटित कर रहे हैं।

स्मोट्रिच ने कहा कि यह बजट इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। रक्षा पर ज्यादा खर्च के पीछे मकसद अपनी सेना को आधुनिक बनाने और सीमाओं को सुरक्षित रखने पर जोर है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…