जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी शिया हैं या सुन्नी... न्यूयॉर्क मेयर की लव स्टोरी ऑफ द ईयर में ये क्या खोज रहे लोग?

Updated on 06-11-2025 02:55 PM
न्यूयॉर्क: जोहरान ममदानी डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे दिग्गजों के विरोध के बावजूद न्यूयॉर्क शहर के मेयर बन गये हैं। चूंकी उनकी जोहरान ममदानी के ताल्लुकात भारत से रहे हैं, उनका मूल भारत से जुड़े हैं, इसलिए उनकी चर्चा भारत में काफी हो रही है। उनकी राजनीतिक से लेकर निजी जिंदगी तक के बारे में लोगों को जानने की काफी दिलचस्पी है। उनकी पत्नी रामा दुवाजी के बारे में भी भारत से लेकर पाकिस्तान तक के लोगों में काफी उत्सुकता है और लोग इंटरनेट खंगाल रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि गूगल पर लोग रामा दुवाजी का मजहब और उसके भी बढ़कर वो शिया हैं सुन्नी, ये तलाश रहे हैं।

हम आपको रामा दुवाजी और जोहरान ममदानी की निजी जिंदगी की वो कहानी बताएंगे तो इंटरनेट पर कम मौजूद हैं। जोहरन ममदानी की जीत के साथ न्यूयॉर्क के ग्रेसी मैंशन को कई सालों के बाद फर्स्ट लेडी मिली है और वो हैं 28 साल की रामा दु्वाजी। रामा दुवाजी जेन ज़ी जेनरेशन की हैं और वो एक सीरियाई-अमेरिकी कलाकार और इलस्ट्रेटर हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने पति जोहरान की राजनीतिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि जनरेशन जी की उस नई सोच का भी प्रतिनिधित्व किया है जो कला, पहचान और राजनीतिक सक्रियता को एक साथ जोड़ती है।
जोहरान ममदानी के कैम्पेन की पहचान रामा दुआजी
जोहरान ममदानी का इलेक्शन कैम्पेन न्यूयॉर्क शहर के साथ साथ दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में चर्चा का विषय रहा है। ममदानी के चुनावी अभियान की विजुअल पहचान, जैसे पीले, नारंगी और नीले रंगों का बोल्ड मिश्रण और इसके साथ लोगो की मिनिमल, एक प्रभावशाली डिजाइन बनती है और इसने लोगों पर काफी प्रभाव डाला है और ये उनकी पत्नी दु्वाजी की ही कल्पना का नतीजा थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबित, दुवाजी ने ममदानी के चुनावी कैम्पेन को आकर्षक, प्रभावशाली और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कैसे उससे जोड़ा जाए, उसका कंसेप्ट तैयार किया, उसे आकार दिया।
रामा दु्वाजी की सीरिया से न्यूयॉर्क तक की यात्रा काफी दिलचस्प है। सीरिया की राजधानी दमिश्क से ताल्लुक रखने वाली रामा दुवाजी ने अमेरिका में पढ़ाई की है। वो साल 2021 में अमेरिका आईं और फिर उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विज़ुअल आर्ट्स से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जल्द ही अपने इलस्ट्रेशन और एनिमेशन से संबंधित कामों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना शुरू कर दिया। रामा दुवाजी के काम द न्यूयॉर्कर, द वॉशिंगटन पोस्ट, बीबीसी, एप्पल, स्पॉटीफाई, वाइस और लंदन के टेट मॉडर्न जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में अकसर प्रदर्शित होते रहते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…