ये क्रिकेट है या कुछ और... रिकॉर्ड जीत के बाद सैम करन ने जो कहा वह सबको सुनना चाहिए

Updated on 27-04-2024 12:13 PM
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में रिकॉर्ड रन चेज करते हुए हरा दिया। मैच में केकेआर ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो की तूफानी शतकीय पारी से 8 गेंद रहते ही 262 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

केकेआर पर मिली इस जीत से पंजाब के लिए कप्तानी करने वाले सैम करन भी काफी हैरान हैं। सैम करन जीत से खुश भी हैं और चिंता भी हो रही है। उन्होंने मैच के बाद क्रिकेट की तुलना बेसबॉल से की। करन ने कहा कि क्रिकेट बेसबॉल में तब्दील हो रहा है। करन ने मैच के बाद कहा, 'बहुत सुखद। बहुत महत्वपूर्ण जीत, क्रिकेट बेसबॉल में बदल गया है, है ना? हम दो अंकों से खुश हैं।' उन्होंने कहा, 'बतौर टीम हमारे कुछ हफ्ते मुश्किल रहे। स्कोर को भूल जाइए, हम इस जीत के हकदार थे।'
8 गेंद रहते ही पंजाब किंग्स ने हासिल की जीत
पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच में सैम करन ने टॉस जीतने के बाद केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। केकेआर के लिए फिल साल्ट और सुनील नरेन ने ऐसी शुरुआत की जिसे देख सैम करन के चेहरे की हवाई उड़ गई। फिल साल्ट 75 और सुनील नरेन ने धमाकेदार 71 रनों की पारी खेली। इन दोनों के इस दमदार खेल से ही केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल 261 रन का स्कोर खड़ा किया।

हालांकि पंजाब किंग्स के सामने यह स्कोर बौना साबित हुआ। पंजाब की पारी में जॉनी बेयरस्टो ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह ने भी तेज तर्रार बैटिंग करते हुए टीम आसानी से 262 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…