वेनेजुएला संकट पर फंस गया पाकिस्तान? चीन के साथ की बैठक, अमेरिका की आलोचना कर ट्रंप से पंगा लेंगे मुनीर?

Updated on 05-01-2026 01:58 PM
बीजिंग: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार इस समय चीन के दौरे पर हैं। उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से रविवार को मुलाकात की है। डार ने इस दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान-चीन दोस्ती को बेहद जरूरी बताया। डार के दौरे को पाकिस्तान और चीन की दोस्ती के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि डार की यात्रा पर वेनेजुएला संकट का साया साफ दिख रहा है, जहां अमेरिका के हमले से अस्थिरता है। वेनेजुएला पर कड़ा रुख दिखाकर पाकिस्तानी आर्मी और सरकार अमेरिका की नाराजगी नहीं चाहता है। वहीं चीन इस मुद्दे पर दुनिया में सबसे ज्यादा आक्रामक दिख रहे देशों में से है।

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने रविवार को वेनेजुएला में तेजी से बदलती स्थिति पर चिंता जताते हुए तनाव कम करने की अपील की है। यह पाकिस्तान-चीन के बीच रणनीतिक बातचीत के सातवें दौर के समय हुआ है। इस बातचीत में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले की भी चर्चा हुई। हालांकि इस मुद्दे पर चीन और पाकिस्तान के रुख में फर्क दिखा है।

पाकिस्तान नरम, चीन सख्त

वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने पर चीन ने कड़ा रुख अपनाया है। चीन ने इसे पूरी तरह से नाजायज बताते हुए मादुरो को तुरंत रिहा करने की मांग की है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने बहुत सावधानी से बयान दिया है। इसमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन करने की बात कही गई है।
पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वह वेनेजुएला के लोगों की भलाई को महत्व देता है और बदलती स्थिति को चिंता के साथ देखता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है। पाकिस्तान वेनेजुएला में तनाव के बजाय बातचीत से चीजों को अंतरराष्ट्रीय कानून से सुलझाने के पक्ष में है।

चीन की कड़ी चेतावनी

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका के हमले को एकतरफा कहते हुए कड़ी आलोचना की है। वांग ने रणनीतिक बातचीत में बोलते हुए कहा कि चीन हमेशा बल प्रयोग या एक देश की इच्छा को दूसरे पर थोपने का विरोध करता है। हम नहीं मानते कि कोई भी देश दुनिया के दारोगा की भूमिका निभा सकता है या खुद के अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधीश होने का दावा कर सकता है।
वांग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी कार्रवाई से अंतर्राष्ट्रीय माहौल तेजी से अस्थिर और जटिल हो गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने पाकिस्तान- ने चीन को शानदार दोस्त बताया है लेकिन अमेरिका की आलोचना में बचकर निकलने की कोशिश है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पर वेनेजुएला की छाया देखी जा सकती है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…