अफगानिस्तान के सामने आयरलैंड हुआ बेहाल, दूसरे T20 में 10 रन से जीते अफगानी शेर

Updated on 18-03-2024 12:48 PM
शारजाह: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते 17 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम अफगानिस्तान ने शानदार कमबैक किया और आयरिश टीम को चित कर दिया। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मैच देखने को मिला, जिसमें अंत में जीत 10 रन से अफगानिस्तान की हुई। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। आइये जानते हैं कि आखिर मैच में क्या-क्या हुआ।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन बोर्ड पर लगाए। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नाबी ने टीम के लिए तूफानी अर्धशतक ठोकते हुए 59 रन की पारी खेली। राशिद ने भी अंत में 208 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से मार्क अडायर को 3 विकेट मिले। जोशुआ लिटिल और बैरी मैक्कार्थी के हाथ 2-2 सफलता लगी जबकि बेंजामिन वाइट ने भी 1 विकेट झटका।

राशिद खान के उड़ाए आयरलैंड के होश
आयरलैंड ने 153 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी की थी। एंड्रयू बालबिर्नी और कप्तान पॉल स्टर्लिंग के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद आयरलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई और वह एक के बाद एक अपनी विकेट गिराते रहे। उनका मिडिल ऑर्डर फैल हो गया।

इसमें अफगानिस्तान के कप्तान और जादुई स्पिनर राशिद खान का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा खारोटे ने भी 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी और मोहम्मग नाबी के हाथ भी 1-1 सफलता लगी। 20 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट पर आयरलैंड 120 रन ही बना पाई और 10 रन से मैच हार गई। आयरिश टीम के लिए सर्वाधिक 45 रन ओपनर बालबिर्नी ने बनाए। वहीं गेरथ डिलनी ने अंत में तेज गति से 39 रन बनाए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…