विध्वंसक खिलाड़ियों की फौज में आईपीएल का फ्लॉप सितारा, ऐसी है साउथ अफ्रीका की टी-20 विश्व कप टीम

Updated on 30-04-2024 04:29 PM
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका ने यूएसए और वेस्टइंडीज में 1-29 जून तक खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम की मंगलवार को घोषणा की। टीम की कमान एडेन मार्करम के पास है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं। इसके अलावा टीम में दो अनकैप्ड टी20 खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन भी शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका ने लगाया दो अनकैप्ड पर दांव

रिकेल्टन एमआई केप टाउन के लिए 58.88 की औसत से 530 रन के साथ एसए20 के दूसरे संस्करण के टॉप स्कोरर रहे, जबकि बार्टमैन ने गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए आठ मैचों में 18 विकेट लिए और वर्तमान में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। कागिसो रबाडा और आईपीएल में बुरी तरह फेल रहे एनरिक नॉर्त्जे गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उन्हें मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएट्जी के साथ टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में तीन फ्रंट-लाइन स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज और तबरेज शम्सी हैं।

टीम सिलेक्शन इसलिए था मुश्किल
पेस जोड़ी नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में नामित किया गया है। मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा- हाल ही में खेले गए टी20 क्रिकेट की संख्या और जिस तरह का फॉर्म दिख रहा है, उसे देखते हुए इस समूह का चयन करना बेहद कठिन था। मैं दो अनकैप्ड खिलाड़ियों, रयान और ओटनील को उनके चयन पर बधाई देना चाहता हूं। हमने 2024 में अपने खिलाड़ियों का कुछ अविश्वसनीय प्रदर्शन देखा है और इससे मेरा काम वास्तव में बहुत कठिन हो गया है। फिर भी मुझे गर्व और विश्वास है कि हमने सबसे मजबूत संभावित टीम का चयन किया है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वेस्टइंडीज और यूएसए में सफलता की पूरी संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को न्यूयॉर्क में श्रीलंका के खिलाफ करेगा। इस बीच वाल्टर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए एक अस्थायी टीम की भी घोषणा की है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा कि टी20 सीरीज के लिए यह टीम बदल जाएगी और जब प्रबंधन को आईपीएल खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में पता चल जाएगा तो इसमें खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…