IPL 2026 के लिए 8 टीमों के कप्तान कनफर्म, 2 फ्रेंचाइजी के लीडर साफ नहीं, देखें लिस्ट

Updated on 22-11-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। बता दें कि 2026 का मिनी ऑक्शन अगले महीने 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। ऑक्शन में कोलकाता के पास सबसे बड़ा पर्स होगा। ऑक्शन से पहले टीमों ने अपने कई प्लेयर्स रिलीज किए हैं। हालांकि, ऑक्शन से पहले आईपीएल 2026 के लिए 10 में से 8 फ्रेंचाइजियों के कप्तान कनफर्म हो गए हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

चेन्नई सुपर किंग्स (रुतुराज गायकवाड़)

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। संजू सैमसन के आने के बाद भी गायकवाड़ ही टीम के कप्तान रहेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (रजत पाटीदार)

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार होंगे। पाटीदार को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में आरसीबी को आईपीएल 2025 का खिताब जिताया था।

मुंबई इंडियंस (हार्दिक पंड्या)

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या करने वाले हैं। पंड्या आईपीएल 2024 में वापस मुंबई इंडियंस आए थे। उन्होंने आने के बाद रोहित से कप्तानी टेक ओवर की थी।

सनराइजर्स हैदराबाद (पैट कमिंस)

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी पैट कमिंस ही करने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

पंजाब किंग्स (श्रेयस अय्यर)

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करते हुए नजर आएंगे। अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स (ऋषभ पंत)

इंडियन प्रीमियप लीग 2026 में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पंत आईपीएल 2025 में भी फ्रेंचाइजी के कप्तान थे।

गुजरात टाइटंस (शुभमन गिल)

गुजरात टाइटंस की कप्तानी आईपीएल 2026 में शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या के जाने के बाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी गिल ही कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (अक्षर पटेल)

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी आईपीएल 2026 में अक्षर पटेल करेंगे। पटेल को आईपीएल 2025 में ही टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। वह फ्रेंचाइजी के साथ 2019 से जुड़े हुए हैं और सीनियर प्लेयर हैं।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड हो गए हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 में आरआर का कोई नया कप्तान बनने वाला है, जिसकी जानकारी अब तक फ्रेंचाइजी ने नहीं दी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स

कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे ने की थी। आईपीएल 2026 के लिए भी केकेआर ने रहाणे को रिटेन किया है। लेकिन, फ्रेंचाइजी ने पुष्टि नहीं की है कि रहाणे ही अगले सीजन के लिए कप्तान होंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…