Madhya Pradesh में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी, पांच डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

Updated on 07-05-2026 10:55 AM

भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मई की गर्मी को फिलहाल थाम दिया है। लू का प्रभाव खत्म हुआ है।

वहीं, अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय कमी आई है। पूर्वी जिलों में पारा सात डिग्री तक और पश्चिमी इलाकों में 6.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया। पूर्वी क्षेत्र में नरसिंहपुर और पश्चिमी क्षेत्र में खरगोन, रतलाम व खंडवा को छोड़कर लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।इससे पहले मंगलवार को रीवा, शहडोल, मंडला, बालाघाट और सिवनी समेत कई जिलों में ओले गिरे, जबकि बुधवार को बालाघाट और सिवनी में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 9 मई से प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश में आ रही नमी से बदला मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणी के रूप में सक्रिय है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इन प्रणालियों के असर से ही नमी आ रही है और बादल बन रहे हैं। 10 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

आज इन जिलों में रहना होगा सावधान

ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी और मैहर सहित अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात और झंझावात की संभावना जताई गई है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…
 07 May 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अप्रैल माह में बाघिन टी-144 और उसके चार शावकों की नौ दिनों के अंतराल में हुई मौत के मामले में उनके कैनाइन डिस्टेंपर…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात दो आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल अब गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास विमानन विभाग का…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो…
 07 May 2026
राजगढ़। राजगढ़ जिले में खानपान की सामग्री में मिलावट, रसायनिक खादों का उपयोग, नकली दूध व सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शनों को लेकर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने गहरी…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों…
 07 May 2026
भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को…