पहले लगाया था ये अनुमान
रेटिंग एजेंसी ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि भारत चुनाव के बाद की नीतिगत निरंतरता के दम पर इस साल 6.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा और वर्ष 2025 में इसकी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। भारत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2023 में 7.7 प्रतिशत बढ़ा था। 2022 में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही थी। सरकार की ओर से पूंजीगत व्यय तथा और मजबूत विनिर्माण गतिविधियों की वजह से भारत यह वृद्धि हासिल कर पाया है।
