भारत की टेस्ट में रनों के अंतर से 5 सबसे बड़ी हार, इन जख्मों को कभी नहीं भूल पाएगी टीम इंडिया

Updated on 26-11-2025 02:02 PM
नई दिल्ली: लगातार 2 साल में दूसरी बार भारतीय टीम अपने ही घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई। भारत को साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया। कोलकाता टेस्ट में 30 तो गुवाहाटी में भारत को 408 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आइये आपको बताते हैं रनों के लिहाज से भारत की 5 सबसे बड़ी टेस्ट हार के बारे में।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट 2025 (408 रन)

भारत को साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट 2025 में 408 रन से हराया है। यह भारत की रनों के मार्जिन से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी हार है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2004 नागपुर टेस्ट (342 रन)

2004 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नागपुर टेस्ट में 342 रन के बड़े अंतर से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 398 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 185 रन बनाए। फिर ऑस्ट्रेलिया ने 329 रन बनाकर 5 विकेट के नुकसान पर अपनी पारी को घोषित कर दिया था। 543 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 200 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।

भारत बनाम पाकिस्तान कराची टेस्ट 2006 (341 रन)

2006 में भारत और पाकिस्तान के बीच कराची टेस्ट में पाकिस्तान ने भारत को 341 रन से हरा दिया था। पाकिस्तान ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने 238 रन बनाए। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 599 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। 607 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत 265 रन पर ऑल आउट हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में भारत को मेलबर्न टेस्ट में 337 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 343 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 196 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में 7 विकेट पर 351 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी थी। 499 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत 161 रन पर ऑल आउट हो गया था।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2017 पुणे टेस्ट (333 रन)

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2017 के पुणे टेस्ट में 333 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 260 रन बनाए और भारत को 105 रन पर ऑल आउट कर दिया। फिर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 285 रन बनाए और 441 रन का टारगेट दिया। दूसरी पारी में हालांकि भारतीय टीम 107 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी जीत

साउथ अफ्रीका ने भारत को गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से हराया है। यह साउथ अफ्रीका की टेस्ट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 429 रन से धूल चटाई थी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…