भारत में महंगाई पर ये है अनुमान
अपडेट में कहा गया है कि भारत में उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (consumer price inflation) में कमी आई है। यह साल 2023 में जहां 5.6 फीसदी थी। अब साल 2024 में कम होकर 4.5 फीसदी हो गई है। इसी तरह, अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महंगाई दर 2023 में घटी और 2024 में और कम होने की उम्मीद है, जो मालदीव में 2.2 प्रतिशत से लेकर ईरान में 33.6 प्रतिशत तक होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में, मजबूत विकास और उच्च श्रम शक्ति भागीदारी के बीच श्रम बाजार संकेतक भी बेहतर हुए हैं। भारत की सरकार पूंजी निवेश बढ़ाने की कोशिश करते हुए धीरे-धीरे राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।