ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की मजबूत छलांग, 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पाकिस्तान से कितना आगे

Updated on 14-01-2026 01:44 PM
लंदन: साल 2026 की शुरुआत में जारी दुनिया भर के पासपोर्ट की रैंकिंग में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अल्जीरिया के साथ संयुक्त रूप रैकिंग में जगह बनाई है। पिछले साल के मुकाबले यह भारतीय पासपोर्ट की एक मजबूत उछाल है, जो नई दिल्ली की डिप्लोमेटिक पहुंच और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय यात्रा सुविधाओं में हो रही प्रगति को दिखाता है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है जो इसकी मजबूती का एक उदाहरण है।

भारत ने पिछले साल ग्लोबल रैंकिंग में 85वें स्थान पर जगह बनाई थी, ऐसे में 5 अंकों की उछाल एक महत्वपूर्ण सुधार दिखाती है। भारत का 80वें स्थान पर पहुंचना प्रगति को दिखाता है लेकिन देश अभी भी टॉप रैंकिंग वाले देशों से काफी पीछे है। भारतीय पासपोर्ट धारक 55 देशों में बिना वीजा के आने-जाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन दुनिया के बड़े हिस्से में बिना वीजा प्रवेश अभी भी नहीं है।

टॉप पर किस देश का पासपोर्ट?

सिंगापुर के पासपोर्ट ने इस साल भी टॉप पर जगह बनाई है। सिंगापुर का पासपोर्ट रखने वालों को 227 देशों और क्षेत्रों में से 192 जगहों पर बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति मिलती है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पासपोर्ट धारकों को 188 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति मिलती है।186 जगहों पर वीजा फ्री एंट्री के साथ डेनमार्क, लग्जमबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विटरलैंड तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, नीदरलैंड और नॉर्वे 185 डेस्टिनेशन के साथ चौथे स्थान पर हैं। हंगरी, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और UAE ने पांचवें स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट पर 184 देशों तक पहुंच हासिल है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…