भारत पानी को हथियार बना रहा... सिंधु जल संधि को लेकर गिड़गिड़ाए पाकिस्तानी राष्‍ट्रपति, 24 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए बताया खतरा

Updated on 05-11-2025 01:39 PM
दोहा: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है और नई दिल्ली पर पानी के हथियारीकरण का आरोप लगाया है। दोहा में सामाजिक विकास के लिए दूसरे विश्व शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जरदारी ने यह बात कही। उन्होंने सिंधु जल संधि के बार-बार उल्लंघन का आरोप लगाया और इसे 24 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए गंभीर खतरा बताया। पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल जम्मू और कश्मीर को लेकर प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए भी किया।

कश्मीर को लेकर उगला जहर

जरदारी ने कश्मीर के लोगों के साथ पाकिस्तान की एकजुटता दोहराई। शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की और कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। गुटेरेस ने शांति अभियानों में पाकिस्तान के योगदान की तारीफ की और आतंकवाद से निपटने के उसके प्रयासों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

भारत के कदम से मुश्किल में पाकिस्तान

बैठक के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टे जरदारी ने सिंधु जल संधि के तहत भारत के जल-बंटवारे के दायित्वों को स्थगित करने का मुद्दा उठाया और चेतावनी दी कि नई दिल्ली की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान के लोगों के लिए मुश्किल खड़ी की है। भारत ने इसी साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ 60 सालों से चली आ रही सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे और इसे द रेजिस्टेंस फ्रंट नामक आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया था। TRF पाकिस्तान की जमीन से चलने वाले लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है। इस हमले के बाद 7 मई की सुबह तड़के भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद पाकिस्तान और भारत में चार दिनों का छोटा लेकिन तीव्र सैन्य संघर्ष शुरू हो गया था, जो 10 मई को संघर्ष विराम के साथ रुका।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…