भारत को ना तो नजरअंदाज कर सकते हैं और ना ही विश्वास... पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने फिर दी गीदड़भभकी

Updated on 20-11-2025 12:46 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा है कि हम भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकते। आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में आशंका जताई कि भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ दो मोर्चों पर युद्ध छेड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान पूरी तरह से अलर्ट और तैयार है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि भारत नहीं चाहता है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध सामान्य हों और तालिबान के साथ विवादों का समाधान हो। उन्होंने पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों को लेकर भारत पर आरोप भी लगाए।

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा


ख्वाजा आसिफ ने कहा, "हम किसी भी परिस्थिति में न तो भारत की उपेक्षा कर रहे हैं और न ही उस पर भरोसा कर रहे हैं। हमारी तैयारी और अलर्ट अधिकतम है। किसी सूरत में भी हम भारत पर भरोसा नहीं कर सकते। मेरे विश्लेषण के आधार पर, मैं भारत की ओर से पूर्ण युद्ध या सीमा पर घुसपैठ या हमले (संभवतः अफगान) सहित किसी भी शत्रुतापूर्ण रणनीति की संभावना से इनकार नहीं कर सकता। वह दो मोर्चों पर हमारे खिलाफ ऑल आउट वार शुरू कर सकता है, जो भी उनकी रणनीति होगी। हमारी और भारत की जो सरहद है, उस पर भी कोई घुसपैठ या हमला कर सकता है। हमें पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए।"

भारत पहुंचा अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल


अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के बाद काबुल से एक उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक यात्रा शुरू हो गई। अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी बुधवार दोपहर भारत दौरे पर पहुंचे। अफगानी प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे का उद्देश्य ईरान में भारत द्वारा विकसित चाबहार बंदरगाह की क्षमताओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना है। इसके साथ ही अफगानिस्तान इस परियोजना में अधिक निवेश आकर्षित करना चाहता है।

अफगानिस्तान ने क्या कहा


प्रतिनिधिमंडल के भारत पहुंचने से पहले, अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अजीजी की यात्रा के दौरान बंदरगाह के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना चर्चा का एक प्रमुख एजेंडा होगा। अफगान मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्री के इस दौरे को लेकर कहा, "यात्रा के दौरान, अफगान प्रतिनिधिमंडल प्रगति मैदान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का दौरा करते हुए, भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात करेगा। उच्च पदस्थ अधिकारियों में विदेश और वाणिज्य मंत्री, व्यापारी, निवेशक और दोनों देशों के निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सहयोग का विस्तार करना, व्यापार संबंधों को सुगम बनाना, संयुक्त निवेश के अवसर पैदा करना और क्षेत्र के पारगमन मार्गों में अफगानिस्तान की भूमिका को मजबूत करना है।"
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…