भारत और रूस का दुनिया को साफ संदेश.. पुतिन के दिल्ली दौरे से खुश हुआ चीन का सरकारी भोंपू ग्लोबल टाइम्स, जमकर तारीफ

Updated on 05-12-2025 12:39 PM
बीजिंग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। गुरुवार 4 दिसम्बर को शाम में जब वह नई दिल्ली में अपने हवाई जहाज से उतरे तो उनके स्वागत के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर पहुंचे थे। यह दोनों देशों के साथ ही दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरे रिश्ते का प्रमाण है। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। इसके पहले वाला 6 दिसम्बर 2021 को भारत आए थे। पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के बीच अक्टूबर 2000 में शुरू हुई रणनीतिक साझेदारी के 25वें साल में हो रहा है, जो इसे और खास बना देता है। एक और खास बात यह भी है कि पुतिन के भारत दौरे से चीन खूब खुश है। चीन में शी जिनपिंग का भोंपू माने जाने वाले सरकारी अखबार ग्लोबल टाइ्म्स ने जमकर तारीफ की है।

भारत और रूस का साफ संदेश

चीनी अखबार ने एक्सपर्ट के हवाले बताया है कि भारत और रूस ने अमेरिका और पश्चिम को साफ संदेश दिया है कि दबाव के बावजूद दोनों में से कोई देश अलग-थलग नहीं है। चाइना फॉरेन अफेयर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ली हैडोंग ने कहा कि 'भारत-रूस का रिश्ता बहुत रणनीतिक है और बाहरी दबाव या दखल को झेलने में बहुत मजबूत है।'
विशेषज्ञों का कहना है कि रूस और भारत के बीच तालमेल और सहयोग का एक साफ इरादा है। दोनों देश अपनी स्वतंत्र और ऑटोनॉमस क्षमताओं को और मजबूत करने का पक्का इरादा रखते हैं। ली ने कहा, 'पुतिन के दौरे के जरिए भारत और रूस ने बाहरी दुनिया को एक साफ संदेश दिया है कि कोई देश अलग-थलग नहीं है। इसके उलट दोनों पक्षों का आपस में बहुत सहयोग और मजबूत पूरकता मिली हुई है। इसका मतलब है कि रूस और भारत के खिलाफ अमेरिका और पश्चिम के प्रतिबंध और दबाव के कामयाब होने की उम्मीद कम है।

रूस और भारत पीछे नहीं हटेंगे

पुतिन का भारत दौरा मंगलवार को क्रेमलिन में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से उनकी बैठक के बाद हुआ है। बैठक से पहले पुतिन ने चेतावनी दी थी कि अगर यूरोप चाहे तो रूस संभावित युद्ध लड़ने के लिए तैयार है। चीनी एक्सपर्ट ली हैडोंग ने कहा कि भारत और रूस के बीच करीबी तालमेल और सहयोग अमेरिका और यूरोप को साफ दिखाता है कि रूस के पास जबरदस्त ताकत और असर है और वह सिर्फ पश्चिमी प्रतिबंधों की वजह से अपने हितों और मांगों को नहीं छोड़ेगा। साथ ही भारत के भी पीछे हटने की संभावना नहीं है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…