छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने बाथरूम में की खुदकुशी, दो दिन पहले छुट्टी से लौटा था कैंप
Updated on
14-09-2024 11:51 AM
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने कैंप के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की इस घटना के बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया और पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ जवान ने कैंप के बाथरूम में आत्महत्या की। जवान का नाम विपुल भूयान है, जोकि सीआरपीएफ के 226 बटालियन में पदस्थ था। विपुल भूयान मूलतः असम का निवासी है और दो दिन पहले ही छुट्टी से वापस लौटा था। हालांकि विपुल भूयान की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। CRPF के वरिष्ठ अधिकारी घटना की गहन जांच कर रहे हैं और जवान की मानसिक स्थिति और आत्महत्या के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं।
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…