इमरान खान से नहीं मिल पाएंगी उनकी बहन, शहबाज सरकार ने लगाई रोक, मंत्री बोले- हर दिन तमाशा नहीं होगा

Updated on 05-12-2025 12:40 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की बहन उज्मा को अब अदियाला जेल में उनसे नहीं मिलने दिया जाएगा और हर दिन अब वहां तमाशा नहीं लगेगा। इस्लामाबाद में कानून मंत्री आजम नजीर तरार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सूचना मंत्री ने रावलपिंडी जेल के बाहर लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की कसम खाई।

इमरान खान समर्थकों को कड़ी चेतावनी


उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि जेल के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जो कोई भी शांति भंग करता पाया जाएगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।" तरार ने खान की हेल्थ के बारे में बेबुनियाद दावे फैलाने के लिए पीटीआई पर हमला किया और कहा कि उज्मा ने खुद स्पष्ट किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री सुरक्षित और ठीक हैं। कहा, "किसी भी कैदी को कभी जॉगिंग मशीन नहीं दी गई है।"
इमरान खान पर कसा तंज
उन्होंने एक महिला पीटीआई नेता पर भारतीय और अफगान मीडिया प्लेटफॉर्म पर इमरान खान की सेहत को लेकर फैलाए गए झूठ पर सख्त नाराजगी जाहिर की। पीटीआई संस्थापक की पिछली बातों का जिक्र करते हुए, तरार ने कहा कि खान जब प्रधानमंत्री थे तो "अपने चेहरे पर हाथ फेरते थे और कहते थे कि वह फलां-फलां को गिरफ्तार करवा देंगे, उनका एसी हटा देंगे।" तरार ने आगे कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए इंटरनेशनल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इमरान खान से मिलने पर पाबंदी लगाई


उन्होंने कहा, "उनकी तीन बहनें जेल के बाहर लॉ एंड ऑर्डर की हालत बिगाड़ती हैं। यह नहीं चल सकता-आप अंदर मिलते हैं और बाहर दुष्प्रचार फैलाते हैं। आपको मौका दिया गया था, और जिसने भी नियमों को तोड़ा, उसकी मीटिंग रोक दी गई।" तरार ने सरकार का राज कायम करने की कसम खाई और कहा कि अब "अदियाला के बाहर हर दिन तमाशा नहीं होगा।"

इमरान खान पर लगाया उकसाने का आरोप


उन्होंने कहा, "बैठक का एक मकसद होता है-हालचाल पूछना," वहीं पीटीआई संस्थापक बैठक के दौरान कहते हैं कि सरकार गिरा देनी चाहिए। इसके बाद मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पर उनके "पाखंड" और "यू टर्न" के लिए हमला बोला। तरार ने कहा, "एक इंसान में कैरेक्टर होना चाहिए। उनमें (खान) न तो कैरेक्टर है और न ही बहादुरी।" उन्होंने ये बात खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को खान से मिलने की इजाजत न देने के बाद कही। अधिकारियों ने 2 दिसंबर को उज्मा को पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की इजाजत दी थी, जब पीटीआई ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…