दिल्ली में आयुष्मान भारत स्कीम लागू करें : केजरीवाल के मंत्री बोले- हमारे अस्पतालों में BJP शासित राज्यों से आ रहे मरीज

Updated on 26-02-2024 12:21 PM

दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) में केंद्र की आयुष्मान भारत स्कीम लागू करें। यहां योजना लागू न होने से गरीब मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है।

इस पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG को जवाब दिया- आपको जमीनी हकीकत का पता नहीं है। हमारे (दिल्ली के) अस्पतालों में BJP शासित राज्यों से लोग आ रहे हैं, जहां ये स्कीम लागू है। आप आयुष्मान भारत के तहत चल रहे BJP शासित राज्यों के अस्पतालों और हमारे अस्पतालों में तुलना कर सकते हैं।

लोगों के स्वास्थ्य का मुद्दा खुद को श्रेष्ठ बताने की भेंट चढ़ गया- उपराज्यपाल सक्सेना
राज भवन के अफसरों ने बताया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आयुष्मान भारत की फाइल दोबारा मंगाई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को गरीबों के फायदे के लिए स्कीम को जल्द लागू करने के लिए कहा है।

LG ने फाइल पर ये टिप्पणी भी की- मैं यह लिखने के लिए बाध्य हूं कि लोगों के स्वास्थ्य जितना महत्वपूर्ण मुद्दा खुद को श्रेष्ठ दिखाने और श्रेय लेने की नासमझ राजनीति का शिकार हो गया है।

सक्सेना ने फाइल का निपटारा करते हुए बताया कि सरकार ने 2018 में ही आयुष्मान भारत योजना के कार्यान्वयन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी और 2020 में अपने बजट में भी इसकी घोषणा की थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…