हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है तो अब क्लेम सेटलमेंट के लिए इंतजार नहीं, 3 घंटे में हो जाएगा काम

Updated on 30-05-2024 01:32 PM
मुंबई: सुमित के पिता को एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुमित ने मेडिक्लेम कार्ड (Mediclaim Card) दिखाया तो पता चला कि कैशलेस ट्रीटमेंट (Cashless Treatment) की सुविधा मिल सकती है। सुमित ने कैशलेस ट्रीटमेंट का विकल्प चुना और निश्चिंत हो गए। डिस्चार्ज वाले दिन अस्पताल ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम सेटलमेंट न होने तक पिताजी को अस्पताल में ही रहना होगा। क्लेम सेटलमेंट होने में 24 घंटे और लग गए। इस दौरान मरीज को एक दिन और अस्पताल में रुकना पड़ा और खर्च भी बढ़ गया। ऐसे ही मामलों को देखते हुए भारतीय बीमा नियामक (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।


क्या कहा है आईआरडीएआई ने


आईआरडीएआई (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस पर 55 सर्कुलरों को रद्द कर एक मास्टर सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक पॉलिसीधारक को अनुरोध करने के 3 घंटे के भीतर क्लेम सेटलमेंट की सुविधा मिल जाएगी। IRDAI ने कहा है कि बीमा कंपनी को अस्पताल से डिस्चार्ज अनुरोध प्राप्त होने के तीन घंटे के भीतर मामला निपटना होगा।

अस्पताल के छुट्टी के लिए इंतजार नहीं


बीमा नियामक ने कहा है कि मरीज को किसी भी स्थिति में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लिए इंतजार नहीं करवाना चाहिए। यदि पॉलिसीधारक के मरीज को अस्तपाल से छुट्टी मिलने में तीन घंटे से ज्यादा देरी हुई तो अस्पताल द्वारा ली जाने वाली अतिरिक्त राशि (अगर कोई हो) इंश्योरेंस कंपनी के शेयरधारकों के फंड से वहन की जाएगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…