विदेशी निवेशकों के दबदबे को खत्म किया
सीतारमण ने कहा कि घरेलू रिटेल निवेशकों ने अपने पारिवारिक बचत को शेयर बाजार में लगाया। इसके आने से बाजार इतना मजबूत हुआ है कि अब वह विदेशी निवेशकों की बिकवाली तक को काउंटर बैलेंसिंग करने लगा है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि छोटे और रिटेल निवेशकों द्वारा शेयर बाजार में दिखाए जा रहे भरोसे को बनाए रखा जाए। FM ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों FPI द्वारा की जा रही बिकवाली के बावजूद अब बाजार में ज्यादा उतारचढ़ाव नहीं होता, क्योंकि छोटे और रिटेल निवेशकों से आने वाली बचत बाजार के लिए शॉक ऑब्जर्वर की भूमिका में आ चुकी है।
