तालिबान आतंकियों के खिलाफ नहीं लेगा ऐक्‍शन तो हम करेंगे... UNSC में पाकिस्तान की अफगानिस्तान को खुली धमकी, बढ़ेगी रार!

Updated on 11-12-2025 01:42 PM
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान को सैन्य हमले की धमकी दी गई है। पाकिस्तान ने कहा है कि तालिबान को टीटीपी जैसे गुटों को रोकना होगा, जो उसकी जमीन पर हमलों को अंजाम दे रहे हैं। तालिबान सरकार अगर टीटीपी के खिलाफ कदम नहीं उठाती है तो पाकिस्तानी आर्मी अफगानिस्तान में कार्रवाई की तरफ बढ़ सकती है। पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के मंच पर ये बातें कही गई हैं। पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान को लगातार हवाई हमलों की धमकी दी गई है। तालिबान ने इन धमकियों का दबाव ना मानते हुए पाकिस्तान की किसी भी सैन्य कार्रवाई पर कड़े जवाब की बात कही है। ऐसे में पाकिस्तान की धमकी से एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ सकता है।

UNSC में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान को अपनी धरती से संचालित होने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ ठोस और सबूत योग्य कदम उठाने होंगे। ऐसा नहीं होने पर पाकिस्तान अपने नागरिकों, क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी रक्षात्मक उपाय करेगा।

अफगानिस्तान में आतंकी समूह

पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि अहमद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दावा किया कि अफगानिस्तान आतंकी समूहों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। इसका ना सिर्फ बल्कि पाकिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा है और सुरक्षा चुनौतियां बढ़ गई हैं। अफगान तालिबान को इसे समझते हुए निर्णायक कदम उठाने होंगे।पाकिस्तानी अधिकारी ने UNSC में कहा कि आईएस-के, अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), ईस्ट तुर्केस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM), बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और मजीद ब्रिगेड जैसे समूहों के अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाने हैं। इन समूहों ने लगातार पाकिस्तान में हमलों को अंजाम दिया है।

बातचीत से नहीं हुआ फायदा

अहमद ने संयुक्त राष्ट्र से अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बावजूद पाकिस्तान ने तालिबान अधिकारियों के साथ बातचीत की। दोहा और इस्तांबुल में बातचीत हुई लेकिन कोई खास नतीजा नहीं निकला क्योंकि तालिबान ने आतंकी गुटों पर अपना रुख नहीं बदला है।
इफ्तिखार अहमद ने कहा, 'इस साल 1,200 पाकिस्तानी नागरिकों की जान आतंकी हमले में गई है। इन हमलों का संबंध अफगानिस्तान में स्थित टेरर नेटवर्क से है। ऐसे में पाकिस्तान की चिंता को दुनिया को समझना चाहिए। हम अपने नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जिंदगियों से समझौता नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हम जरूरी कदम उठाएंगे।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…