मोदी ने लगाई हैट्रिक तो इन शेयरों में आ सकता है उछाल, 4 जून से पहले निवेश पर हो सकते हैं मालामाल
Updated on
03-06-2024 02:40 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के नतीजे चार जून को आएंगे। बाजार नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में निवेशकों की नजर उन शेयरों पर है जिन्हें बीजेपी के सत्ता में बने रहने पर फायदा मिलने की संभावना है। इन्वेस्टर्स इसी हिसाब से अपने पोर्टफोलियो को ढालने में लगे हैं। बीजेपी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में जो वादे किए हैं, उनके मुताबिक सरकार का जोर कैपिटल एक्सपेंडीचर पर रहेगा। यानी बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। इनमें उद्योग, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटीज, डिफेंस, सीमेंट और रियल एस्टेट आदि को लाभ होगा। यहां हम पांच ऐसे सेक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मोदी सरकार के बने रहने से सबसे ज्यादा फायदा होगा।जेएम फाइनेंशियल के विनय जयसिंह ने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र में अन्य बातों के अलावा देश के बुनियादी ढांचे में सुधार, सस्टेनेबल शहरों का विकास और मेक इन इंडिया पर जोर दिया गया है। साथ ही रेलवे, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर, परमाणु, पवन ऊर्जा, एविएशन, डिफेंस और सेमीकंडक्टर से जुड़े उद्योगों में पीएलआई पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई है। अगर मोदी सरकार फिर से पावर में आती है तो इससे देश में कैपेक्स को बल मिल सकता है। चुनावों से पहले फोकस में रहने वाले 5 क्षेत्र इस प्रकार हैं: