'उस्मान हादी को मैंने नहीं मारा', बांग्लादेश को हिलाने वाले हत्याकांड का मुख्य आरोपी आया सामने

Updated on 31-12-2025 11:38 AM
ढाका: बांग्लादेश को हिला देने वाले उस्मान हादी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक फैसल करीम मसूद पहली बार सामने आया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो संदेश में मसूद ने उस्मान हादी की हत्या में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया है। मसूद ने दावा किया है कि वह फिलहाल दुबई में है और हादी की हत्या जमात-ए-इस्लामी और उसकी छात्र शाखा छात्र शिबिर के लोग शामिल हो सकते हैं। अपने बयान में फैसल ने उस्मान हादी के साथ संबंधों की बात स्वीकार की लेकिन कहा कि यह पूरी तरह से व्यापारिक मकसद से था।

जुलाई 2024 में शेख हसीना विरोधी छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे उस्मान हादी को 12 दिसम्बर को ढाका में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में हादी को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था लेकिन लगभग एक सप्ताह बाद 18 दिसम्बर को उनकी मौत हो गई। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें प्रमुख मीडिया हाउस के दफ्तर जला दिए गए थे। भारतीय मिशन पर भी पत्थरबाजी हुई थी। तनाव के चलते भारतीय वीजा सेंटर को बंद करना पड़ा था।

जमात पर जताया हत्या का शक

बयान में फैसल ने कहा कि उसने हादी को चंदा भी दिया था लेकिन यह किसी आपराधिक गतिविधि के लिए नहीं, बल्कि सरकारी ठेकों के वादों के बदले में दिया गया था। फैसल ने कहा, 'मैंने हादी को नहीं मारा। मुझे और मेरे परिवार को फंसाया जा रहा है। मैं इस बदले की भावना से बचने के लिए दुबई आया हूं। हादी जमात का आदमी था। इसके पीछे जमाती हो सकते हैं।' उसने आगे कहा, 'मैं हादी से प्रमोशन कारणों से मिला था क्योंकि मेरी एक IT फर्म है। मैंने उन्हें राजनीतिक चंदा दिया था। उन्होंने मुझे सरकार ठेका दिलाने का वादा किया था।'

बांग्लादेश पुलिस ने किया था भारत में होने का दावा

इसके पहले बांग्लादेश के अधिकारियों ने दावा किया था कि मुख्य हत्यारोपी फैसल करीम मसूद और एक अन्य संदिग्ध आलमगीर शेख सीमा पारकर भारत में घुस गए हैं। ढाका पुलिस से सीनियर अधिकारी एसएन नजरुल इस्लाम के अनुसार, संदिग्धों ने हालुआघाट बॉर्डर पार करके भारत में प्रवेश किया, जहां कथित तौर पर दो भारतीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और उन्हें मेघालय तक पहुंचाया।मेघालय में BSF इंस्पेक्टर (IG) जनरल ओपी उपाध्याय ने बांग्लादेश के दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि किसी व्यक्ति ने हालुआगाट सेक्टर से अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस करके मेघालय में प्रवेश किया हो। BSF ने ऐसी घटना न तो देखी है और न ही उसे ऐसी कोई रिपोर्ट मिली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…