मैं आपकी चीयरलीडर हूं, पति युजवेंद्र चहल के लिए धनश्री ने बनाया वीडियो, पिंक जर्सी पहनकर क्या-क्या बोलीं?

Updated on 11-04-2024 12:44 PM
नई दिल्ली: युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हमेशा अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहने वाली इस जोड़ी ने एकबार फिर अपने फैंस का ध्यान खींचा है। धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने पति युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करते हुए एक खास वीडियो बनाया है। दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ युजवेंद्र चहल बुधवार रात अपना 150वां आईपीएल मुकाबला खेलने उतरे थे। कई साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने के बाद युजी ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स का रुख किया। तब से वह रॉयल्स की प्लानिंग का एक खास हिस्सा रहे हैं। अपने 150वें आईपीएल मैच से पहले चहल को उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं

'मैं आपका सबसे बड़ी चीयरलीडर
'
'हे युजी, आपके 150वें आईपीएल मैच के लिए बधाई। मैंने यह पहले भी कहा है और मैं आज भी यही कहूंगी। बधाई हो, हमें आप पर और जिस तरह से आप ने अपनी पिछली टीम और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए योगदान दिया है, उस पर बहुत गर्व है। आप जिस तरह से अपना खेल खेलते हैं और हर बार धमाकेदार वापसी करते हैं, उस पर हमें बहुत गर्व है। जब भी मैच दबाव में होता है तो आप ही एक गेंदबाज होते हैं जो विकेट लेते हैं। मैं आपकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं और मैं हमेशा आपका 100 प्रतिशत समर्थन करूंगी। अपने 150वें आईपीएल मैच का आनंद लें। हल्ला बोल।'चहल के सिर पर पर्पल कैप
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल के लिए 17वां सीजन अबतक शानदार गुजरा है। पांच मैच में उन्होंने नौ विकेट झटकते हुए संयुक्त रूप से मुस्ताफिजुर रहमान के साथ पर्पल कैप शेयर कर ली है। अपने 150वें मैच में युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में दो विकेट लेने के लिए 43 रन लुटा दिए। इससे पहले टॉस गंवाकर राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे रियान पराग ने सीजन का तीसरा अर्धशतक बनाते हुए 76 रन की पारी खेली जबकि कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 68 रन बनाए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…