भारत और बांग्लादेश के बीच कैसे होंगे रिश्ते? जमात-ए-इस्लामी चीफ ने दिया ये जवाब

Updated on 06-02-2026 12:18 PM
ढाका: बांग्लादेश में अगले सप्ताह होने वाले चुनावों पर नई दिल्ली करीब से नजर बनाए हुए है। सभी की चिंता इस बात को लेकर है कि पड़ोसी देश में अगर जमात-ए-इस्लामी पार्टी सत्ता में आती है तो ढाका और नई दिल्ली के रिश्ते कैसे होंगे। इस बीच बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने भारत के साथ संबंधों पर एक बयान दिया है। जब एक पत्रकार ने शफीकुर रहमान से जमात के सत्ता में आने पर भारत से रिश्ते पर सवाल किया तो उन्होंने हरी रोशनी की ओर इशारा किया और कहा, जब भारत के साथ संबंधों की बात आती है तो क्या आप देख सकते हैं कि यह कितना रंगीन है। इसके बाद वह हंसते हुए चले गए।

जमात और भारत के रिश्ते

जमात चीफ का यह बयान रहस्यमय है लेकिन यह शायद संकेत है कि जमात भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए तैयार हो सकती है। पाकिस्तान समर्थक, बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी पार्टी अपने भारत विरोधी रुख के लिए जानी जाती रही है और इसने हसीना को शरण देने के लिए भी भारत को निशाना बनाया है। जमात समर्थकों ने भारत के पूर्वोत्तर को लेकर भड़काऊ बयान दिए हैं। लेकिन हाल के दिनों में जमात के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी बयानबाजी में नरमी बरती है।

भारतीय राजनयिक से जमात चीफ की मुलाकात

कुछ दिनों पहले ही शफीकुर रहमान ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि साल 2025 में एक भारतीय राजनयिक ने उनसे मुलाकात की थी। जमात ने हाल के दिनों में हिंदुओं के प्रति अपनी छवि को बदलने की भी कोशिश की है। हिंदू बहुल निर्वाचन क्षेत्र में इसने हिंदू उम्मीदवार भी खड़ा किया है।

भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव

शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद बांग्लादेश और भारत के रिश्ते तनाव से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने स्वीकार किया है कि अंतरिम सरकार के दौरान ढाका और नई दिल्ली के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। हालांकि, हुसैन ने उम्मीद जताई कि चुनी हुई सरकार इसका समाधान करेगी और संबंधों को सहज बनाएगी।
हुसैन गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। भारत ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है, जिसे वह अच्छा समझता है। हमने भी इस तरह से काम करने की कोशिश की है जो हमारे हितों की रक्षा करे। कई मामलों में दोनों पक्षों की उम्मीदें मेल नहीं खाती थीं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…