भारतीय टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए कितने रन चाहिए? घर में आखिरी बार कब आई थी ऐसी स्थिति

Updated on 24-11-2025 02:20 PM
गुवाहाटी: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को लंच तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 174 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। इस तरह से भारत अभी उससे 315 रन पीछे है। लंच के समय वाशिंगटन सुंदर 33 और कुलदीप यादव 14 रन पर खेल रहे थे। ऋषभ पंत की टीम पर फॉलोऑन बचाने का खतरा मंडरा रहा है।

कितने रन बनाने से बच जाएगा फॉलोऑन?

भारतीय टीम ने 122 रनों पर ही 7 विकेट खो दिए थे। उसके बाद से कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी संभाली। हालांकि अभी फॉलोऑन काफी दूर है। भारतीय टीम 290 रनों तक पहुंचेगी, तभी फॉलोऑन बचा पाएगी। यानी अभी भारतीय टीम को पहली पारी में 116 और रन बनाने हैं। ऐसा होता है तो साउथ अफ्रीका को दोबारा बैटिंग करना पड़ेगा। फॉलोऑन के बाद पहले बैटिंग करने वाली टीम फैसला करती है तो उसे फॉलोऑन देना है या नहीं।

15 साल से घर में फॉलोऑन नहीं खेला

भारतीय टीम को घरेलू टेस्ट मैच में 15 साल से फॉलोऑन नहीं खेलना पड़ा है। आखिरी बार भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही फॉलोऑन खेला था। दोनों टीमों के बीच नागपुर में टेस्ट मैच खेला गया था। साउथ अप्रीका ने पहली पारी में 6 विकेट पर 558 रन बनाए ते। हाशिम आमला ने 253 और जैक कैलिस ने 173 रनों की पारी खेली थी। वीरेंद्र सहवाग के 109 रन के बाद भी टीम पहली पारी में 233 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में सचिन ने शतक लगाया लेकिन फिर भी भारत मैच हार गया। साउथ अफ्रीका ने पारी और 6 रन से मैच अपने नाम किया। उस मैच में गौतम गंभीर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी उस मैच में नहीं खेले थे।
भारत ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद जीत हासिल की थी। 2003 में न्यूजीलैंड ने भारत को मोहाली में फॉलोऑन दिया था। उस मैच को भारत ने ड्रॉ करवा लिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…