प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का हुआ गृह प्रवेश

Updated on 18-09-2024 03:25 PM

दुर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप जिले के नगर निगम दुर्ग के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश समारोह में सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी एवं अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में योजना के हितग्राही शामिल हुए।


गृह प्रवेश समारोह में सांसद श्री बघेल ने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिले आवासों के लिए शुभकामनाएं दी। दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच लक्ष्य निर्धारित कर भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने की है, जिसमें युवा, महिला, किसान और गरीब समाज के हर व्यक्ति को समाहित किया गया है। प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया, इससे गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने योजना के माध्यम से अपनी ग्रारंटी को पूरा किया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ पंहुचाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी नगरीय निकायों के हितग्राहियों हेतु निकाय स्तर पर आवास की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 3 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई है।


गृह प्रवेश समारोह के दौरान बताया गया कि बीएलसी घटक में जनवरी 2024 से 433 आवास पूर्ण हो चुके है। वहीं मोर मकान- मोर आस अंतर्गत भी 70 आवासों का आबंटन हो चुका है। जिनमें से 26 हितग्राहियों को संपूर्ण राशि का भुगतान करने पर मकानों का अधिपत्य भी दिया जा चुका है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…