पीएमजीएसवाई में भ्रष्टाचार की उच्च स्तर जांच, बड़ी कार्रवाई की तैयारी...

Updated on 11-03-2024 05:33 PM

बीजापुर। जिले में (PMGSY) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्र्ष्टाचार की खबरों को अंततः राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने संज्ञान में लिया है। इस पर गम्भीरता दिखाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों की तथ्यात्मक बिंदुओं पर अबिलम्ब जांच पूरी कर प्रतिवेदन जल्द सौपने के निर्देश दिए गए है।

जांच प्रभावित न हो इसलिए वर्तमान क्रियांव्यवन इकाई क्रमांक 1 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसके नागेश को अधीक्षण अभियंता परियोजना मंडल क्रमांक 01 जगदलपुर संलग्न भी किया गया है। उनके स्थान पर सहायक अभियंता धनंजय देवांगन को इकाई 01 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने जिले में पीएमजीएसवाई के कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड अनुरूप नही होने,फर्जी मूल्यांकन की अनवरत शिकायतें और ommas में सड़कों की फर्जी प्रगति दर्ज करने जैसी शिकायतों को गम्भीरता से लिया है। शिकायतों की ग्राउंड स्तर पर जांच के लिए रायपुर और जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पुतकेल से पटेलपारा 2 किमी सड़क  गायब होने की शिकायत से विभाग ने सिर्फ किरकिरी हुई बल्कि कार्यशैली पर उंगली भी उठी,इसके अलावा बीते कुछ वर्षों में पीएम सड़क योजना के क्रियांव्यवन में अफसर,इंजीनियर और ठेकेदार द्वारा मिलकर बड़े पैमाने पर भ्र्ष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतो के विरुद्ध राजधानी तो दूर जिला स्तर पर जांच नही की जा रही थी,जांच होती भी तो खानापूर्ति कर सम्बंधित ठेकेदार-इंजीनियर के कार्य को विभाग क्लीन चिट दे देता। पहली मर्तबा शिकायतो पर ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उच्च स्तर पर जांच के आदेश दिए है। जिससे विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…