हेमंत सोरेन की पत्नी ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की : कल्पना सोरेन बोलीं- केंद्र के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

Updated on 31-03-2024 12:45 PM

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होने वाली INDIA की रैली के लिए शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने सोनिया गांधी और CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की।

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान कल्पना ने कहा- मेरे पति हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। पूरा झारखंड सुनीता केजरीवाल के साथ खड़ा है। हमने एक-दूसरे का दर्द बांटा है। हम मिलकर केंद्र के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

दरअसल, झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को ED ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले को लेकर गिरफ्तार किया था। वहीं, अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। दोनों ही नेताओं की पत्नियों ने केंद्र पर ED के गलत इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी ने दोनों की मुलाकात का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा- अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को तानाशाह सरकार ने गिरफ्तार किया। इसके बावजूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ दोनों महिलाएं मजबूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं।

पत्नी सुनीता ने केजरीवाल का मैसेज पढ़कर सुनाया आशीर्वाद' कैंपेन लॉन्च किया
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बुधवार को वीडियो मैसेज में दिल्ली सीएम का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच में ED को 250 से ज्यादा रेड में कुछ नहीं मिला।

मैं जेल में अरविंद जी से मिलने गई थी। दिल्ली के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वे जेल से निर्देश भेज रहे हैं, तो केंद्र सरकार ने उन पर केस कर दिया। इस बात से उनको बहुत पीड़ा हुई है।1 अप्रैल तक ED की हिरासत में हैं दिल्ली सीएम

28 मार्च को शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की ED कस्टडी 4 दिन और बढ़ा दी। अब वे एक अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे। केजरीवाल ने खुद अपने केस की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले देश के पहले सिटिंग सीएम बन गए हैं। ED ने कोर्ट से केजरीवाल की 7 दिन की कस्टडी और मांगी थी।

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि इस केस में मेरा नाम सिर्फ चार जगह आया है। 4 स्टेटमेंट दिए गए और उनमें से कोर्ट के सामने वो बयान लाया गया, जिसमें मुझे फंसाया गया। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?

इसके जवाब में ED ने कहा- मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं। वहीं, कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त उनसे पूछा गया कि LG ने कहा था कि सरकार जेल से नहीं चलेगी। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि ये पॉलिटिकल षड्यंत्र है, जनता इसका जवाब देगी। 

4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं झारखंड CM
झारखंड के रांची के बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मार्च यानी आज स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

ED ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 1 फरवरी को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया गया। ईडी ने उनसे कुल 13 दिन पूछताछ की है। दो बार 5-5 दिन फिर 3 दिन की रिमांड ईडी को दी गई थी।

पहले पांच दिनों की रिमांड 3 फरवरी से शुरू हुई जो सात फरवरी तक चली। दूसरी रिमांड अवधि 12 फरवरी को समाप्त हुई। 12 फरवरी को 5 दिनों की रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद तीन दिन की रिमांड दी गई जो 15 फरवरी को समाप्त हुई।

सीएम केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं: पत्नी सुनीता

केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार को कहा कि केजरीवाल की हेल्थ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा- आपके मुख्यमंत्री को बहुत तंग किया जा रहा है। जनता जवाब देगी। ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा था। आज उनकी कस्टडी समाप्त होने वाली थी। इस पर ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…