सरकार की आलोचना
अब्राहम पिछले साल उस समय विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने राज्य की पिरयानी विजयन सरकार की आलोचना की थी। तब इस तरह की रिपोर्ट्स आई थी कि मुख्यमंत्री के रिलीफ फंड का दुरुपयोग किया गया था। अब्राहम एनबीटीसी ग्रुप में पार्टनर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनबीटीसी सुपरमार्केट भी चलाती है। इस सुपरमार्केट में काम करने वाले लोग भी हादसे के समय बिल्डिंग में मौजूद थे। एनबीटीसी का गठन 1977 में हुआ था। कंपनी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, टेक्निकल सर्विस, हेवी इक्विपमेंट लीजिंग, लॉजिस्टिक्स, होटल्स और रिटेलिंग बिजनस में है। इसमें करीब 14000 लोग काम करते हैं।