देश के 6 राज्यों में हीटवेव, 43 डिग्री पहुंचा तापमान:MP के 18 जिलों में बारिश की संभावना

Updated on 04-04-2024 01:20 PM

देश के 6 राज्यों में हीटवेव चल रही है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने की बात कही है। इनमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 और बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में 7 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड: 7 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

झारखंड में तेज धूप के साथ अब हीट वेव का खतरा भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 7 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 के पार जाने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में गर्म हवा की स्थिति बन रही है। 5 अप्रैल को पूर्वी भाग में इसका असर देखने को मिल सकता है।

7 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान 30 से 40 किमी के बीच हवा भी चलने की संभावना है।

राजस्थान: कई जिलों में तापमान में गिरावट, 2 जिलों में बारिश हुई

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार दोपहर बाद चुरू और सीकर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बीकानेर और नागौर के कुछ ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 2-3 दिन राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रह सकता है।

छत्तीसगढ़: 4 जिलों में टेंपरेचर 40 से ज्यादा, तिल्दा सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्रदेश में सबसे कयदा तापमान रायपुर जिले के तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 4 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को राजनांदगांव में 41.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री, रायपुर में 40.5, बालोद में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 6 और 7 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

बिहार: 7 अप्रैल से बिहार के 9 जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं भी चलेंगी

बिहार के अधिकतर जिलों में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं 5 अप्रैल से राज्य के अधिकांश भागों में हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर तक रह सकती है। 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बुधवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर जिला सबसे गर्म रहा। 7-8 अप्रैल को बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है।

हिमाचल: कई इलाकों पर तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी
हिमाचल में मौसम विभाग ने आज कई इलाकों पर तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 6 अप्रैल से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। 10 अप्रैल से पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे पहाड़ों पर दोबारा बारिश हो सकती है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…