जशपुर में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिल रही नई मजबूती

Updated on 27-03-2026 11:59 AM

जशपुरनगर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सीएमएचओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन मद से स्वीकृत किया गया है, जिसके लिए 16 करोड़ 63 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस कार्य हेतु 15 मार्च 2023 को मेसर्स  सांई इंफ्रास्ट्रक्चर, रायपुर को कार्यादेश जारी किया गया था। वर्तमान में यह निर्माण कार्य अंतिम चरण यानी फिनिशिंग स्तर पर प्रगतिरत है तथा इसकी संभावित पूर्णता जून 2026 निर्धारित की गई है। इस आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण से जिले में गंभीर मरीजों के उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें बाहर रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी।

इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण भी पीएम-अभीम योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा 14 मार्च 2024 को मेसर्स  गुरूदेव इंजिनियरिंग, जशपुर को कार्यादेश जारी किया गया है। वर्तमान में इस निर्माण कार्य के तहत प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और आगे का कार्य प्रगति पर है।

सीएमएचओ ने बताया कि इन दोनों निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। विशेष रूप से क्रिटिकल केयर ब्लॉक के संचालन से गंभीर मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, वहीं कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा इन निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर आमजन को इसका लाभ प्रदान किया जा सके।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…