IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं हसरंगा:श्रीलंका टेस्ट टीम में शामिल, पिछले साल संन्यास लिया था

Updated on 19-03-2024 02:39 PM

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदू हसरंगा टेस्ट संन्यास से वापस आ गए हैं और उन्हें बांग्लादेश में दो मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में नामित किया गया है। इस कारण वे IPL के शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते है।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 22 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगी। पहला टेस्ट 22 मार्च से सिलहट में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 30 मार्च से चटगांव में खेला जाएगा। इस दौरान हसरंगा IPL नहीं खेलेंगे।

SRH का हिस्सा है हसरंगा
हसरंगा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम का हिस्सा है। वे बेस प्राइस1.50 करोड़ में ही टीम से जुड़े थे। हैदराबाद 23, 27, 31 मार्च और 5 अप्रैल को मैच खेलेगी। उम्मीद की जा रही है कि हसरंगा चौथे मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

अगस्त 2023 में लिया था संन्यास
हसरंगा ने अपने वनडे और टी-20 के करियर पर ध्यान देने के लिए लिए अगस्त 2023 में अपने टेस्ट संन्यास की घोषणा की थी। टी-20 वर्ल्ड कप से एक साल से भी कम समय में, उन्हें सबसे छोटे प्रारूप में नेशनल टीम के कप्तान बन गए।

हसरंगा ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने केवल चार टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने चार विकेट लिए। हसरंगा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2021 में पल्लेकल में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

अब तक श्रीलंका के लिए 54 वनडे और 65 टी-20 खेले हैं
हसरंगा ने अब तक श्रीलंका के लिए 54 वनडे और 58 टी-20 खेले हैं। उन्होंने वनडे में 895 रन बनाए और 84 विकेट लिए। जबकि, टी-20 में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 650 रन बनाए और गेंद से 104 विकेट लिए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…