पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने चकनाचूर किया गेल-रोहित का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया

Updated on 25-02-2026 12:24 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते रात यानी 24 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। यह मैच पाकिस्तान जीत सकता था अगर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक बीच में न आते। ब्रूक ने प्रेशर में कमाल पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। हैरी ब्रूक ने शानदार सेंचुरी लगाई। इस शतक के साथ हालांकि हैरी ब्रूक ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और दिग्गज रोहित शर्मा का भी बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 196.08 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद का सामना कर 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 10 चौके लगाए। इसी पारी के साथ हैरी ने इतिहास भी रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2009 में भारत के खिलाफ बतौर कप्तान 98 रन बनाए थे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम है, जिन्होंने कप्तानी करते हुए 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की गजब पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • हैरी ब्रूक- 100 बनाम पाकिस्तान, 2026
  • क्रिस गेल- 98 बनाम भारत, 2009
  • लॉर्कन टकर-94 बनाम ओमान, 2026
  • रोहित शर्मा- 02 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
  • क्रिस गेल- 88 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009

हैरी ब्रूक का करियर

27 साल के हैरी ब्रूक ने अब तक इंग्लैंड के लिए 35 टेस्ट, 38 वनडे और 61 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 3178, वनडे में 1354 तो टी20 में 1270 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 10 शतक और 15 अर्धशतक, वनडे में 3 शतक और 6 अर्धशतक जबकि टी20 में 1 सेंचुरी और 6 फिफ्टी ठोकी है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
 03 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
 03 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…