HAL को रक्षा मंत्रालय से मिला 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर, रॉकेट बना शेयर, आया 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल

Updated on 18-06-2024 02:31 PM
नई दिल्ली: डिफेंस सेक्‍टर की सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्‍स (HAL) को रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) से करीब 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर मिला है। इस बड़े टेंडर के मिलने का असर हिन्दुस्तान एयरोनॉमिक्स के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। एचएएल के शेयर में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में आज 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर अभी उछाल के साथ 5,474.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एचएएल के शेयर में आज बंपर खरीदारी देखने को मिल रही है। सरकार मेक इन इंडिया के जरिये रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लगातार प्रयास कर रही है।

इसी सिलसिले में 156 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों को खरीदने के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय से 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर मिला है। सरकार के इस कदम से रक्षा क्षेत्र में मेड इन इंडिया को ताकत मिलेगी। इन हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से 90 हेलीकॉप्टर थलसेना और 66 हेलीकाप्टर वायुसेना को मिलेंगे।

सेना की बढ़ेगी ताकत

एचएएल के मुताबिक, डिफेंस मिनिस्ट्री ने 156 लाइट कांबैट हेलीकॉप्टर के लिए रिक्वेट फार प्रोपोजल जारी किया है। लाइट कॉम्‍बैट हेलीकॉप्‍टर (LCH) को प्रचंड नाम से भी जाना जाता है, जो हवा से हवा और हवा से जमीन में मिसाइलें दागने में माहिर है। ये लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर्स देश की सेना की ताकत और ज्‍यादा बढ़ाएंगे। इससे पहले इसी साल अप्रैल में रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी 97 LCA मार्क 1ए लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए एचएएल को 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…