कीचड़-मिट्टी में एक होकर की गई किसानी का मिला सही इनाम : किसान दुर्गाराम

Updated on 12-03-2024 05:49 PM

रायपुर। दशकों से खेती किसानी के काम करते आ रहे बालोद जिले के कोटगांव के किसान दुर्गाराम देशमुख को कभी एहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनको धान की आदान सहायता राशि के रूप में एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि मिलेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों इतनी बड़ी राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम खुशी के मारे फुले नहीं समाए।

धान की आदान सहायता राशि पाकर किसान दुर्गा राम ने विष्णुदेव साय सरकार की खूब तारीफ की। साथ ही इस सरकार को किसानों के सच्चे हितकारी भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख दर्द को समझने वाले मुख्यमंत्री ने हमें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान किया, जो की पूरे देश में सर्वाधिक है। वास्तव में कीचड़ मिट्टी में मिल के किए किसानी कार्य और किसानों के सम्मान के लिए सही इनाम सरकार की ओर से मिला है। लगभग 70 एकड़ जमीन में खेती करने वाले किसान दुर्गाराम लगभग 46 सदस्यों के एक संयुक्त परिवार के मुखिया है। उनके 5 पुत्र कृषि कार्यों में संलग्न है। सभी मिल जुलकर खेती किसानी का कार्य करते है। लगभग 90 वर्षीय किसान दुर्गा राम धार्मिक आस्था और भगवान राम के सच्चे श्रद्धालु है।

दुर्गाराम के पुत्र लोनसिंह देशमुख ने बताया की उनके पिताजी प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ मेले के अवधि में 15 दिन तक राजिम में निवास करते है। उन्होंने बताया की धान की सहायता राशि से वह धर्म नगरी राजिम में एक पक्का मकान बनाएंगे। जिससे उन्हें भगवान राजीव लोचन की नगरी में रहने में सहूलियत होगी।

उल्लेखनीय है कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के फलस्वरुप किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य देने आज कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की गई। इससे किसानों को समर्थन मूल्य मिलाकर प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली।  इससे छत्तीसगढ़ के किसानों का आत्मविश्वास खूब बढ़ेगा और खेती किसानी में भी तरक्की होगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी छत्तीसगढ़ के किसान किसी से कम नहीं होंगे। किसान दुर्गा राम ने किसानों के हित के बारे में सोचने और उस बात को अमल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का खुले मन से तारीफ किया और आभार जताया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…