गोरखपुर: दबिश देकर लौट रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से जा टकराई, दरोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल
Updated on
17-02-2026 12:22 PM
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी कुशीनगर जिले से दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी रास्ते में पेड़ से जा टकराई। घने कोहरे के बीच हुई इस दुर्घटना में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि महिला दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक फैल गया।
रामगढ़ताल थाने की एक टीम कुशीनगर के खड्डा इलाके में जालसाजी मामले में दबिश देने गई थी। वापसी में गोरखपुर के श्यामदेउरुवा इलाके में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी।
एसएसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर
हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार का निधन हो गया। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दरोगा गीता की हालत गंभीर है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं। घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सुबह 6.30 बजे हुआ हादसा
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम जालसाजी मामले में कार्रवाई कर लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…