गायत्री-त्रिशा की जोड़ी सीजन के पहले सेमीफाइनल में पहुंची

Updated on 01-06-2024 12:47 PM

गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की भारतीय शटलर जोड़ी सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-6 साउथ कोरिया की किम यिओंग और कॉन्ग यॉन्ग की जोड़ी को 21-18, 21-9, 24-23 से हराया। भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में इंडोनेशिया और जापान होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी।

इसी जीत के साथ भारतीय जोड़ी अपने सीजन का पहला सेमीफाइनल खेलेंगी। इससे पहले दोनों साल 2023 के ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम ने तीसरे नंबर पर फिनिश किया था।

पहले गेम हारने के बाद की वापसी
गायत्री और त्रिशा का मुकाबला का टक्कर का चला, पहले गेम में शुरुआती 4 पॉइंट्स के बाद भारतीय जोड़ी पिछड़ने लगी। कोरिया की किम और कॉन्ग ने तीन पॉइंट्स की बढ़त बनाते ही उसे बरकरार रखा। इस दौरान भारतीय जोड़ी ने कई गलतियां की और उन्हें उभरने का मौका नहीं मिला। साउथ कोरियन जोड़ी ने पहला गेम 21-18 से किया।

दूसरे गेम में गायत्री और त्रिशा ने अलग रणनीति अपनाई। हालांकि 7-3 से आगे रहने के बाद त्रिशा और गायत्री ने लगातार 5 पॉइंट्स गवां दिए। पहले हाफ के बाद कोरियन जोड़ी ने दबाव बनाया, लेकिन भारत ने वापसी करते हुए गेम 21-19 से जीतकर मुकाबला बराबरी का कर दिया। तीसरे गेम में मुकाबला टक्कर का रहा। दोनों में से किसी ने लीड 3 से ज्यादा बढ़ने नहीं दीं। दो मैच पॉइंट्स गंवाने के बाद गायत्री और त्रिशा​​​​​​​ ने 24-22 से गेम जीत लिया।

एक दिन पहले हारे थे सिंधु और प्रणय
एक दिन पहले गुरुवार को मेंस सिंगल्स में,भारत के एचएस प्रणय, 11वीं वरीयता प्राप्त जापान के केंटा निशिमोटो से 45 मिनट तक चले मैच में 13-21, 21-14, 15-21 से हार गए। यह भारतीय खिलाड़ी की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ छह मैचों में चौथी हार थी।

वहीं, दूसरी तरफ दो बार की ओलिंपिक चैंपियन पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 के मैच में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हारकर बाहर हो गईं। इस मैच में कई उतार-चढ़ाव आए, भारत की इस दिग्गज शटलर ने पहला गेम जीता, लेकिन बाद में 21-11, 11-21, 20-22 से मैच हार गईं। यह सिंधु की स्पेनिश खिलाड़ी के हाथों लगातार छठी हार थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
 09 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टी20 टीम को नए आयामों तक पहुंचाया है। टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…