नहीं हटेंगे कोच पद से गौतम गंभीर, BCCI ने बता दिया है अपना प्लान

Updated on 27-11-2025 01:35 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार भारतीय क्रिकेट टीम के खाते में आई है। साथ ही अफ्रीकी टीम से 25 साल बाद घर में सीरीज हारने और एक ही साल के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप होने जैसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए हैं। इसके बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर हर तरफ से उंगलियां उठ रही हैं। पुराने क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स लगातार उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड फॉर क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया ( BCCI ) की प्लानिंग कुछ और ही है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बोर्ड के प्लान के बारे में बात की है। उन्होंने यह तो माना है कि भारतीय बल्लेबाजों की अपने घर में स्पिन के खिलाफ अयोग्यता आत्मा को झंझोड़ने वाली है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया है कि फिलहाल टीम या मैनेजमेंट में आमूलचूल परिवर्तन नहीं होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि पांच दिन चलने वाला विकेट ही टेस्ट क्रिकेट के लिए आदर्श होता है और प्लेयर्स को अलग-अलग वेन्यू पर अलग कंडीशंस में खेलने का आदी होना चाहिए।

बीसीसीआई बिना सोचे नहीं लेगा फैसला

सैकिया से टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक्सक्लूसिव बातचीत में पूछा कि कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में हार के बाद बीसीसीआई क्या कोई निर्णय लेने जा रहा है? सैकिया ने कहा,'बीसीसीआई को बिना सोचे-समझे कोई फैसला लेने की जरूरत नहीं है। हम हमारे लॉन्ग-टर्म प्लान पर चल रहे हैं। हार और जीत खेल का हिस्सा होती हैं। हमें हर बार बदलाव नहीं करते और अब भी नहीं करेंगे। यदि किसी बदलाव की जरूरत है तो हम एक खास पीरियड के बाद फैसला लेंगे।

सीमित ओवर में सफल टीम रेड बॉल में फेल क्यों?

सैकिया से जब ये पूछा गया कि 13 महीने के दौरान सीमित ओवर क्रिकेट में सफल रही भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में दो बार व्हाइटवॉश का सामना करना बड़ा है। रेड बॉल क्रिकेट में क्या समस्या हो रही है? उन्होंने कहा,'आपको कई अहम चीजों को समझना होगा। सबसे पहले तीन बेहतरीन क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दी। नए प्लेयर आकर सेट हो रहे हैं। इसलिए फिलहाल भारतीय टीम ट्रांजिशन से गुजर रही है। इसके चलते हमारे दोबारा दुनिया में नंबर-1 टेस्ट टीम की पोजीशन हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा

बरसापारा स्टेडियम में कैसी पिच मांगी थी टीम ने?

सैकिया से पूछा गया कि ईडन में तीन दिन में हार के बाद बरसापारा की पिच वैसी नहीं थी। टीम इंडिया ने क्या निर्देश दिए थे? उन्होंने कहा,'मैं CAB और ईडन गार्डंस से जुड़े डेवलपमेंट्स से वाकिफ नहीं हूं, लेकिन जहां तक बरसापारा की बात है तो इस पिच को बीसीसीआई के चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक ने अपने हिसाब से बनाया है। मेरे हिसाब से क्यूरेटिंग टीम को ऐसा शानदार विकेट बनाने के लिए पूरा क्रेडिट मिलना चाहिए। मैंने एक्सपर्ट्स को कहते हुए सुना है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए परफेक्ट पिच था। प्लेयर को छोड़कर सबकुछ बदलता है और उसे कंडीशंस के हिसाब से ढलने की आदत होनी चाहिए। खेल का यही मतलब है और यही टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है।

विदेशी स्पिनर सफर, हमारे फेल, ऐसा क्यों?

सैकिया ने इस बात का भी जवाब दिया कि आजकल विदेशी स्पिनर भारत में आकर हमें परेशान कर रहे हैं, जबकि हमारे स्पिनर प्रभावी नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा,' इस पर हमें जरूर कुछ सोचना होगा। इसे लेकर चर्चा की जाएगी। यह भी बात होगी कि क्या हमारे सबसे अच्छे बैट्समैन आजकल स्पिन नहीं खेल पा रहे हैं। बहुत सारे विदेशी स्पिनर यहां बहुत सफल रहे हैं। चाहे पिछले साल न्यूजीलैंड सीरीज हो या अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज, उनके स्पिनर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन परेशानी की बात यह है कि हमारे सबसे अच्छे बैट्समैन इससे निपट नहीं पा रहे हैं। हमारे पास अपनी एक्सपर्ट्स की टीम और क्रिकेट कमेटियां हैं। हम इसे लेकर चर्चा जरूर करेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…