खाकी के साये में जुए की फड़ : टीआई निलंबित, 7 जुआरी गिरफ्तार...

Updated on 06-03-2024 06:04 PM

जशपुर। जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में लंबे समय से जुए की शिकायत मिल रही थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। 5 मार्च को प्रशिक्षु डीएसपी की अगुआई में पुलिस की टीम ने छापा मारकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। लापरवाही बरतने और अपने क्षेत्र में जुआ को संरक्षण देने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के फरसबहार क्षेत्र के तुंबा जंगल मे खुलेआम जुआ की शिकायत लंबे समय से टीआई फरसबहार को मिल रही थी। शिकायत के बाद भी टीआई राम साय पैकरा ने कोई कार्रवाई नहीं कि। एसपी शशिमोहन सिंह को जब इसकी सूचना मिली तो प्रशिक्षु डीएसपी ध्रुवेश जायसवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने जंगल मे छापा मार कार्रवाई करते हुए 7 जुआड़ियों को पकड़ा। साथ ही नगदी भी जब्त की गई।

एसपी शशिमोहन सिंह ने थाना प्रभारी फरसबहार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। थाना प्रभारी पर अपने क्षेत्र में जुआ को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगा था। शिकायत के बाद भी टीआई राम साय पैकरा के द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने निलंबित कर दिया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…