अंबानी, अडानी से बिड़ला तक... मोदी 3.0 से उद्योगपतियों को क्या-क्या उम्मीदें?

Updated on 10-06-2024 02:52 PM
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला और अशोक हिंदुजा शामिल थे। कई उद्योगपतियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उम्मीद जताई कि नया कार्यकाल देश के विकास और समृद्धि के लिए अह होगा। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि आपके नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य, कृषि, महिला विकास और डिजिटल सेक्टर में काफी प्रगति की है। भारत और दुनिया के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे।

इंडस्ट्री को उम्मीद है कि गठबंधन सरकार के तहत मोदी अपना रिफॉर्म एजेंडा जारी रखेंगे। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी ने एक्स पर लिखा, आपने सक्षम नेतृत्व में भारत ने पिछले 10 साल में नई ऊंचाइयों को छुआ है। हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में आपका विकसित भारत का अभियान दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा, 'नई कैबिनेट के साथ मुझे भरोसा है कि हमारा देश उन्नति और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। आइए मिलकर मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए काम करें।'

गठबंधन सरकार

मोदी सरकार का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्यूफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी पर रहने की उम्मीद है लेकिन माना जा रहा है कि विवादास्पद नीतिगत सुधारों में देरी हो सकती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि एनडीए गठबंधन में शामिल कई दलों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। साथ ही इस बार विपक्ष ज्यादा मजबूत है। एस्सार कैपिटल के डायरेक्टर प्रशांत रुइया ने उम्मीद जताई कि मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का लक्ष्य पाने की दिशा में भारत आगे बढ़ता रहेगा। देश के सबसे रईस बैंकर उदय कोटक और पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल भी समारोह में मौजूद थे। अनंत अंबानी और करण अडानी जैसे नई पीढ़ी के उद्योगपतियों ने भी इसमें शिरकत की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…