मोबाइल पासवर्ड बदलने पर दोस्त को मार-डाला:सक्ती में एक ने कपड़े से गला घोंटा, सांस चलता देख दूसरे ने ईंट से सिर कुचला

Updated on 30-03-2026 11:08 AM
सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 1800 रुपए के लिए दो युवकों ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। आरोप है कि राहुल कुर्मी (25) ने युवक के मोबाइल का फेस पासवर्ड बदल दिया था और जेब से पैसे निकाले थे। जिसके बाद नाराज नारायण यादव ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया।

मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। गला घोंटने के बाद भी जब राहुल की सांस चल रही थी, तो इंद्रकुमार गबेल ने सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतारा। 28 मार्च की शाम घर के पास ही राहुल की लाश मिली। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों को लेकर विवाद के बाद गला घोंटा

28 मार्च की शाम करीब 4 बजे बंदोरा गांव में राहुल कुर्मी (25) के घर के पास इंद्र कुमार गबेल (35) और नारायण यादव (20) पहुंचे। इंद्र कुमार ने राहुल से अपने 1800 रुपए वापस मांगे। साथ ही, मोबाइल का फेसलॉक जिसे राहुल ने बदल दिया था, उसे बताने के लिए कहा। नारायण यादव ने भाई के मोबाइल चोरी की बात कही।

इसी बात को लेकर दोनों का राहुल के साथ विवाद हो गया। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में इंद्र कुमार और नारायण ने मिलकर राहुल का कपड़े से देर तक गला घोंटे रखा। इसके बाद भी जब राहुल छटपटा रहा था तो ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

मजदूर खोजने के लिए गया था राहुल

जानकारी के अनुसार, ग्राम बंदोरा निवासी विनोद वर्मा (42) ने मालखरौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा राहुल कुर्मी (25) “राहुल ऑटो” नाम से धुलाई मशीन सेंटर चलाता था। 28 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे राहुल फ्लाई ऐश में मजदूर खोजने के लिए गया था।

इसी दौरान, गांव के हरिहर यादव के घर के पास बैठे विनोद को राहुल के दोस्त रवि साहू (नगर पंचायत अड़भार) ने बताया कि राहुल की घर के बगल में किसी ने हत्या कर दी है। जब विनोद मौके पर पहुंचे, तो उनका भतीजा घर के पास मृत पड़ा था। शव के गले को दबाने, सिर और चेहरे पर ईंट से चोट के निशान थे।

दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। जांच के बाद टीम ने संदेह के आधार पर राहुल के दोनों दोस्त इंद्र और नारायण के घर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी इंद्र कुमार गबेल ने बताया कि राहुल ने उसके पॉकेट से 1800 रुपए निकाल लिए थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल का पासवर्ड भी बदल दिया था। वहीं नारायण यादव को शक था कि उसके भाई का मोबाइल भी इसी ने चुराया है।

अपराध करने की बात स्वीकार करने और सबूत मिलने के बाद, आरोपियों को 29 मार्च गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…