शेयर बाजार में चार साल की तेजी ने बढ़ाया SIP कल्चर, आम लोग जमकर कर रहे हैं निवेश

Updated on 29-05-2024 02:47 PM
नई दिल्ली: कोविड के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के चलते लाखों आम लोग दफ्तर जाने से बच गए। इस दौरान वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा। इसके साथ ही इसी दौरान सीधे स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हुआ। ऐसे में भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। आम लोग महंगाई से मुकाबला करने के लिए शेयरों में निवेश को सबसे अच्छा विकल्प मानने लगे। फ्रैंकलिन टेम्पलटन (Franklin Templeton) के आंकड़ों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड के कुल असेट में से इक्विटी की हिस्सेदारी अप्रैल 2023 में 60% तक पहुंच गई। यह दिसंबर 2020 में 39.2% थी। इसी अवधि में म्यूचुअल फंडों की कुल AUM ₹31.02 लाख करोड़ से बढ़कर ₹57.26 लाख करोड़ हो गई।

Mirae Asset के वाइस चेयरमैन और सीईओ स्वरूप मोहंती का कहना है कि शेयर बाजार में निवेश करने वालों में अब आम लोगों की हिस्सेदारी बढ़कर 60% हो गई है। लोग म्यूचुअल फंड के जरिए इक्विटी में निवेश कर रहे हैं और इसी वजह से शेयर बाजार में निवेश बढ़ रहा है। फाइनेंसियल प्लानर्स का कहना है कि हाल के दिनों में SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) का चलन बढ़ा है। इसका भी इक्विटी में निवेश बढ़ने में बड़ा योगदान है। SIP के जरिए लोग धीरे-धीरे और लगातार शेयरों में निवेश करते हैं, जिससे वे अपने लॉन्ग टर्म गोल को पूरा कर सकें।

इक्विटी में लोगों का बढ़ा भरोसा

प्लान अहेड वेल्थ मैनेजर्स के संस्थापक विशाल धवन कहते हैं कि SIP का चलन लोगों में बहुत पसंद किया जा रहा है। कई लोग SIP के जरिए अपने इक्विटी में निवेश को बढ़ा रहे हैं। धीरे-धीरे निवेश के माध्यम से वे अपने लॉन्ग टर्म के टारगेट को पूरा कर रहे हैं। 2019-20 में SIP के जरिए निवेश ₹1 लाख करोड़ था। यह 2023-24 में बढ़कर ₹1.99 लाख करोड़ हो गया। यह इक्विटी में लोगों के भरोसे को बताता है। धवन का मानना है कि कुछ लोग अपनी फिजिकल वेल्थ को बेच रहे हैं और उस पैसे का कुछ हिस्सा इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश कर रहे हैं। फाइनेंसियल प्लानर्स का कहना है कि debt म्यूचुअल फंडों से इंडेक्सेशन बेनिफिट हटाने के बाद इसमें निवेश करने का टैक्स लाभ खत्म हो गया है। इस वजह से डेट फंडों में पैसा कम आ रहा है।

ऐसे बढ़ा निवेश का आकर्षण

फंड हाउसेज का मानना है कि पिछले चार वर्षों में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई है। इस दौरान कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई। इसी वजह से लोग शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आकर्षित हुए हैं। दिसंबर 2020 से अप्रैल 2024 तक निफ्टी-50 में 72%, निफ्टी मिडकैप-150 में 151% और निफ्टी स्मॉलकैप-250 में 178% की वृद्धि हुई। शेयर बाजार में इतनी तेजी के चलते लोगों की म्यूचुअल फंडों में निवेश करने का रुझान बड़ी तेजी से बढ़ा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…